• Wed. May 13th, 2026

#bihar: बाल मेला में बच्चों ने दिखाया हुनर, समाजसेवी डा. मानव, मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन…

Bykhabretv-raj

Mar 2, 2026

 

 

 

 

बाल मेला में बच्चों ने दिखाया हुनर, समाजसेवी डा. मानव, मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन…

प्राथमिक विद्यालय रजवा के बाल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत …

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद समेत अतिरिक्त गतिविधियों में जो छात्र छात्राएँ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं वे ही एक दिन सफलता के उच्च शिखर पर पहुँचते हैं . एथलेटिक्स के साथ साथ बाल मेला के माध्यम से बच्चों द्वारा आयोजित ऐसा प्रेरक कार्यक्रम न केवल सराहनीय बल्कि अनुकरणीय है . उक्त बाते सोमवार को प्राथमिक विद्यालय रजवा में आयोजित बाल मेला का विधिवत उद्घाटन करते हुए समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव एवं मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने कही . समारोह का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद हिलसा के चेयरमैन धनंजय कुमार, समाजसेवी डा. मानव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फ़ीता काटकर किया . उन्होंने प्रतिभागी बच्चों ख़ासकर खेल एवं कला में रुचि लेने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं नियमित अध्ययन के बल पर विद्यार्थी हर मुक़ाम हासिल कर सकते हैं . बाल मेला सह चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए दर्जनों शिक्षाविद एवं अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के द्वारा चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, सुई दौड़ , लंबी कूद, खो खो जैसे खेल खेले गये जो सराहनीय पहल है . वक्ताओं ने सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उन्होंने हौसला आफ़जाई की . इससे पहले विद्यालय के एचएम सुधीर पासवान , कमलेश कुमार ठाकुर, रजनीश ठाकुर ने आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला , अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर किया . उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने का प्रयास किया जाता है .शिक्षाविद् अभय प्रताप अंशु ने कहा कि कई बच्चों ने खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अभिभावकों का मन मोह लिया है . इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के मंच का संचालन नीरज कुमार ने किया . कई प्रतिभागी बच्चे अंत में पुरस्कृत किए गए . कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया .