सरकारी विद्यालय में नामांकन के लिए बच्चों ने निकाली रैली…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: गिरियक प्रखण्ड स्थित मध्य विद्यालय चोरसुआ गिरियक में प्रवेशोत्सव अभियान चलाया गया । जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, बाल संसद व मीणा मंच के सदस्यों एवं बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने पूरे गांव में रैली निकालकर बच्चों एवं अभिभावकों को सरकारी विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि वर्तमान समय में सभी विषयों के प्रशिक्षित शिक्षक नौनिहालों के उज्जवल भविष्य हेतु तत्पर हैं। आज सरकार हर बच्चों को शिक्षित करने के लिए पुस्तक,डायरी, छात्रवृत्ति, पोशाक, दोपहर का भोजन, स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान कर रहा है। शिक्षकों के मेहनत का ही परिणाम है कि विद्यालय के आठवीं क्लास के सभी बच्चे मेधा छात्रवृत्ति में सफल हुए हैं। इसके साथ ही साथ बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट गाइड, खेल कार्यक्रम में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने का आग्रह किया। मेधा छात्रवृत्ति में सफल सभी बच्चों को विदाई दी गई।इस अवसर पर सुशीला कुमारी, मनोरमा कुमारी, आदित्य राज, मो. शाहबाज आलम, विजया लक्ष्मी, अरुण कुमारी, गुलशन रजक, बिन्दु सिन्हा, साक्षी सुमन ने भी घर घर नामांकन हेतु संपर्क किया।
