• Thu. Jan 15th, 2026

#bihar: गांव-गांव ,घर घर तक जी राम जी योजना की विशेषताएं बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता…..

Bykhabretv-raj

Jan 11, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 “गांव-गांव ,घर घर तक जी राम जी योजना की विशेषताएं बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता ।” विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जी राम जी योजना : भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में VB- GRAMG योजना पर एक कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला प्रभारी नवीन केसरी उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप के द्वारा किया गया। “जी राम जी” के जिला संयोजक अरविंद पटेल मौके पर मौजूद रहे। कार्यशाला में जी राम जी कानून को जन जन तक पहुंचाने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” को बूथ स्तर पर सुनने की योजना, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जी राम जी कानून पर चौपाल लगाकर करेंगे प्रत्येक जनता को जागरूक। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी विकसित भारत बनाने में निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घरों तक जाकर जनता को जी राम जी कानून की विशेषताओं को बताया जाएगा। मनरेगा की जगह जी राम जी में प्रभु श्री राम का नाम आने से परेशान है विपक्ष क्योंकि उसे राम के नाम से चिढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायक मासिक कार्यक्रम मन की बात की प्रसारण को प्रत्येक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय लोगों के साथ बैठकर सुनने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि नवीन केसरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन “जी राम जी” मनरेगा का नया नाम है जिसमें श्रमिक भाईयों को अब 100 दिन से बढ़कर 125 दिनों का रोजगार की गारंटी है जिसका भुगतान हर सप्ताह कर दिया जाएगा।

 

 

यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए और अब यह काम दिखेगा पहले से बहुत ही अधिक प्रभावी है यह जी राम जी योजना। इस योजना को हम सभी भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे । इस अवसर पर कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जून विश्वकर्मा, चंद्रकांता सिन्हा,सतीश प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष साबो देवी, अरविंद पटेल, डा अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह,रंजू कुमारी, योगेन्द्र मंडल, अमरकांत भारती, अमित गौरव, सोनू कुमार हिंदू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, आई टी सेल संयोजक अमित शान, अजय कुमार सिंह, प्रणव कुमार सिन्हा,रामानुज प्रसाद सिंह, रंजय मालाकार,मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार अविनाश कुमार गुड्डू, मंजय चंद्रवंशी, पियूष कुमार, कृष्णमूर्ति कुमार, अविनाश कुमार, संदीप कुमार, निर्मल कुमार सिंह, रजनीश कुमार, ललन कुमार ,इन्दु कुशवाहा, डा रेणु सिंह, अंजू रानी, प्रिंसी कुमारी, संजू देवी कुशवाहा, धानो देवी, बिन्नी कुमारी, सुभाष सिंह, शिवशंकर प्रसाद, विपीन कुमार ,राजेश सिंह सिसोदिया, संजय कुमार कुशवाहा, चंदन कुमार, ई.मंटू कुमार ,रौशन कुमार यादव, राजीव कुमार, राजेश कुमार, चुन-चुन देवी, रिया देवी, रूक्मिणी देवी, आलोक रंजन, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।