• Tue. Sep 1st, 2026

#bihar: बिहार की बेटी अंशु की वैश्विक उड़ान,विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व..

Bykhabretv-raj

Aug 31, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार की बेटी अंशु की वैश्विक उड़ान,विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व..

48 किलोग्राम वर्ग में भारतीय टीम में चयन- मोंटेनेग्रो में 14 से 28 अक्टूबर तक होगा विश्व मुकाबला…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 30 अगस्त 2026* बिहार की युवा मुक्केबाज अंशु अब अंतरराष्ट्रीय रिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर अंशु ने अंडर-19 विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनका चयन 48 किलोग्राम वर्ग में हुआ है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 28 अक्टूबर तक बुडवा, मोंटेनेग्रो में किया जाएगा। दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाले युवा मुक्केबाजों के बीच अंशु भारतीय टीम की जर्सी में रिंग पर उतरेंगी। यह उनके खेल करियर के साथ-साथ बिहार के लिए भी गौरव का बड़ा अवसर है।
विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए अंशु 16 सितंबर से 13 अक्टूबर तक पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रीय स्तर के इस शिविर में देश के चयनित युवा मुक्केबाजों को विश्व प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। यह उपलब्धि बताती है कि राज्य के छोटे शहरों और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभाओं को सही अवसर और लगातार प्रशिक्षण मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बना सकते हैं।
आगे श्री शंकरण ने कहा कि अंशु बिहार सरकार की खेल छात्रवृत्ति नीति की ‘सक्षम योजना’ की लाभार्थी हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण,पोषण, संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने का मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं। अंशु का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन बिहार के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। अंशु की यह उपलब्धि केवल राज्य को गौरवान्वित करने वाली नहीं है, बल्कि बिहार के दूसरे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली भी है। खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की खेल नीति, लगातार किए जा रहे प्रयास और सहयोग का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। बिहार के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं और राज्य लगातार खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने अंशु को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है और विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।