• Mon. Jan 19th, 2026

@bihar: माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ…

Bykhabretv-raj

Sep 2, 2025

 

 

 

 

 

 

 

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: आज दिनांक 2 सितंबर 2025 को श्री नरेंद्र मोदी ,माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का मुख्य आयोजन नगर भवन , बिहार शरीफ में किया गया ।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किया गया।

जीविका निधि ग्रामीण महिला उद्यमियों को धन की सस्ती पहुंच प्रदान करेगा
जीविका निधि पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करेगा, जिससे सीधे और पारदर्शी धन हस्तांतरण सुनिश्चित होंगे ।

जीविका निधि की स्थापना का उद्देश्य जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दरों पर आसानी से धन उपलब्ध कराना है। जीविका के सभी पंजीकृत कलस्टर-स्तरीय फेडरेशन इस संस्था के सदस्य बनेंगे। इस संस्था के संचालन के लिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही धनराशि का योगदान करेगी।

पिछले कुछ वर्षों में जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं में उद्यमिता का विकास हुआ है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कई लघु उद्यमों और उत्पादक कंपनियों की स्थापना हुई है। हालांकि, महिला उद्यमियों को अक्सर 18 प्रतिशत 24 प्रतिशत तक की ऊंची ब्याज दरें वसूलने वाले सूक्ष्म वित्त संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था। जीविका निधि को सूक्ष्म वित्त संस्थानों पर निर्भरता कम करने और कम ब्याज दरों पर समय पर बड़ी ऋण राशि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक वैकल्पिक वित्तीय प्रणाली के रूप में बनाया गया है।

यह प्रणाली पूरी तरह से एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर काम करेगी, जिससे जीविका दीदियों के बैंक खातों में सीधे और तेजी से पारदर्शी धन हस्तांतरण सुनिश्चित होगा। इसे सुविधाजनक बनाने के लिये सामुदायिक कार्यकर्ताओं को टैबलेट से लैस किया गया है।

इस पहल से ग्रामीण महिलाओं के बीच उद्यमिता विकास को मज़बूत करने और समुदाय आधारित उद्यमों के विकास में तेज़ी आने की उम्मीद है।

जिले भर में 291 स्थलों पर सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60533 जीविका दीदी महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई ।

इस अवसर पर श्री कौशलेंद्र कुमार ,माननीय सांसद ,नालंदा, श्रीमती रीना यादव ,माननीय सदस्य,बिहार विधान परिषद,
श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी ,नालंदा,
श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, उप विकास आयुक्त, नालंदा ,
श्रीमती अनीता देवी, माननीय मेयर, नगर निगम, बिहारशरीफ, अनुमंडल पदाधिकारी, जीविका परियोजना प्रबंधक सहित भारी संख्या में जीविका दीदीयां आदि उपस्थित थे ।