• Fri. Aug 28th, 2026

#bihar: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने पेड़ पौधे में बांधकर रक्षा सूत्र रक्षाबंधन को किया सेलिब्रेट…

Bykhabretv-raj

Aug 28, 2026

 

 

 

 

 

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने पेड़ पौधे में बांधकर रक्षा सूत्र रक्षाबंधन को किया सेलिब्रेट…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ के कारगिल पार्क में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पौधे को रक्षा सूत्र बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कहा कि”जैसे बहन भाई की रक्षा की कामना करती है, वैसे ही आज हमें पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लेना होगा। यही असली रक्षाबंधन है। उन्होंने ने महोगनी के पौधे को राखी बांधते हुए कहा कि:
पर्यावरण ही जीवन है “एक पेड़ एक जिंदगी है। यह हमें ऑक्सीजन, छाया, फल देता है। इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है।”हरित बिहार की सोच हम-सभी को रखना चाहिए पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर यह प्रण हमने भी लिया है कि जब तक वह पौधा एक विशाल पेड़ नहीं बन जाता,तब तक उसकी पूरी देखभाल की जाएगी इस पहल का उद्देश्य समाज और आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग पेड़ों की कटाई रोककर हरियाली को बढ़ावा। “रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ प्रकृति से भी अपना रिश्ता जोड़ें। एक पौधा लगाएं और उसे भाई की तरह पालें। आज समाज को प्लास्टिक मुक्त और नशा मुक्त समाज के साथ-साथ पेड़ मुक्त नहीं, पेड़ युक्त बिहार बनाना है।आज मैंने इस पौधे को राखी बांधकर वचन दिया है कि मैं और मेरा परिवार इसकी देखभाल करेगा।
जल है तो जीवन है हरियाली है तो खुशहाली है।पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार की बागडोर संभाली थी तब बिहार की हरियाली परत मात्र 7 प्रतिशत थी जो बढ़कर आज 19 प्रतिशत हो गई है हमें अपने हरियाली परत को देश की औसत परत 33 प्रतिशत के बराबर पहुंचाना है इसमें सभी बिहारवासियों का सहयोग बहुत जरूरी है।आज हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकना बहुत जरूरी है अगर हम अपने बच्चों के बेहतर भविष्य देखना चाहते हैं हम सबों अपने एवं मां पिता बच्चों के जन्मदिन के अवसर एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण भी साथ साथ करना चाहिए।इस अवसर पर प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्र कुशवाहा जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव मुन्ना मांझी ध्रुव प्रसाद प्रो आनंद वर्मा संजय प्र कुशवाहा पुरूषोत्तम कुमार सहित कई वन विभाग के अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।