• Fri. Jan 16th, 2026

@bihar: बिहार सरकार द्वारा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर 1100 रुपये पर राशि अंतरण कार्यक्रम ….

Bykhabretv-raj

Aug 10, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार सरकार द्वारा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर 1100 रुपये पर राशि अंतरण कार्यक्रम ….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को श्री नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री , बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टाउन हॉल ,बिहारशरीफ नालंदा में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग, नालंदा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया ।

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत संचालित सभी छः पेंशन योजनाओं में पेंशनधारियों को दी जा रही पेंशन की राशि माह जून, 2025 से 400/- रू0 से बढ़ाकर 1100/- रू० किया गया है,पेंशन की बढ़ी हुई राशि माह जुलाई, 2025 का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरित की गई ।

इस कार्यक्रम के अवसर पर जिलेभर में जिला मुख्यालय, प्रखण्ड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय , राजस्व ग्राम एवं नगर निकाय के वार्ड स्तर पर वृहद पैमाने पर 1125 स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में पेंशनधारियों ने भाग लिया तथा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा होनेवाले राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टी०वी०/ लैपटॉप/मोबाईल के माध्यम से जुड़कर देखा एवं सुना गया ।

माननीय मंत्री महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का संदेश से अवगत कराया गया।

प्रिय सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों,
बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास” पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है। हमारी यह प्रतिबद्धता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को सहायता और संबल देना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो एवं उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।

राज्य सरकार आपके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम जानते हैं कि आपको सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सबका नैतिक कर्तव्य भी है। इसी क्रम में यह जानकारी साझा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार ने वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून, 2025 से 400 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है और आज राज्य के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। इसका लाभ राज्य के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेंशनधारियों को होगा।

मैं इस अवसर पर सभी पेंशनधारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि पेंशन योजना की राशि बढ़ाने के निर्णय से आप सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा।

नालंदा जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बढ़ी पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है जो निम्न है:-

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत 114835 पेंशनधारियों के बीच 126339800 रुपए अंतरित किए गए।

2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 183395 पेंशनधारियों के बीच 205580100 रुपए अंतरित किए गए।

3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 15358 लाभार्थियों के बीच 16944100 रुपए अंतरित गए।

4. लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 36529 लाभार्थियों के बीच 40497100 रुपए अंतरित किए गए।

5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना अंतर्गत 5618 लाभार्थियों के बीच 6179500 अंतरित किए गए।

6. बिहार नि :शक्ता पेंशन योजना अंतर्गत 28755 लाभार्थियों के बीच 31849500 रूपए अंतरित किए जाएंगे ।

इस प्रकार जिले भर में कुल 384490 विभिन्न पेंशनधारियों के बीच 427390100 रुपए अंतरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त ,उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता आपदा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ,डीपीओ आईसीडीएस, जीविका परियोजना प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी गण एवं महिला /पुरुष पेंशनधारी आदि उपस्थित थे ।