बेगूसराय,बिहार की गोल्डन गर्ल रिया कुमारी का पटना में हुआ अभिनंदन..
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही रिया..
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रवींद्रण शंकरण ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 2 नवंबर 2026*;- कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय टीम की सदस्य एवं बिहार के बेगूसराय जिले की बेटी रिया कुमारी का सोमवार को पटना पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने रिया कुमारी का
स्वागत अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया।
इस अवसर पर रवींद्रण शंकरण ने रिया कुमारी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का सदस्य होना बिहार के लिए गर्व की बात है। रिया ने अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता बिहार की दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने रिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर हर संभव प्रयास प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेंद्र पी. ठाकुर और बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह भी मौजूद रहे।
