सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में ईसीआरकेयू ने मजदूर दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन सडिमका हरनौत शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शिकागो के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर भारतीय रेल में मजदूर हितों के लिए किए गए आंदोलन में तथा काम के दौरान दिवंगत शहीदों को भी उपस्थित रेलकर्मियों ने सामुदायिक भवन के पास अध्यक्ष महेश कुमार महतो के नेतृत्व में किया,कार्यक्रम की शुरुआत शिकागो के शहीद, भिन्न-भिन्न आंदोलन में शहीद हुए कर्मचारी के लिए दो मिनट का मौन उनके आत्मा की शांति के लिए रखा गया।
इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए ईसीआरकेयू के अध्यक्ष महेश कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते टेक्नोलॉजी के बावजूद समाज में सभी श्रमिकों को उनके बुनियादी अधिकारों और सुरक्षा का आनंद नहीं मिल पा रहा है। इस मजदूर दिवस पर सभी रेलकर्मियों को मेरी शुभकामनाएँ ।
कार्यकारी अध्यक्ष बच्चालाल प्रसाद ने कहा कि
मजदूर दिवस मजदूर वर्ग के योगदान का जश्न मनाने और उसे स्वीकार करने, बेहतर कामकाजी परिस्थितियों, उचित मजदूरी तथा श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने के संकल्प लेने का दिवस है। एक बार पुनः नये श्रम कानून अधिनियम लाने की बात चल रही है जिससे मजदूरों के अधिकार पर खतरा मंडरा रहा है,बक्त आ गया है कि हमलोग एकजुटता का परिचय देते हुए हर संघर्ष में शामिल रहे। पूर्ण ओपीएस की तरह लाभ प्राप्ति तक सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। समय पर आठवें वेतन आयोग को लागू करने, आउटसोर्सिंग बंद करने, कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने सहित कई मुद्दों का समाधान करने की मांग की।इस अवसर पर रंजीत कुमार , उपेंद्र कुमार गुप्ता,कमला प्रसाद, विनोद कुमार मोर्य,बलराम बिकास, सुबोध कुमार, इंद्रजीत कुमार,चंदन कुमार, सुनील कुमार, अंसारी जी सहित सैकड़ों कर्मचारी भाग लिए।
हरिओम की रिपोर्ट….
