• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: आर्या एवं मधु को द्रोणाचार्य सम्मान से किया गया सम्मानित..

Bykhabretv-raj

Jan 9, 2026

 

 

आर्या एवं मधु को द्रोणाचार्य सम्मान से किया गया सम्मानित..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक १० जनवरी २०२६,को एतवारी बाजार,डी.डी.सी.आवास के पीछे अवस्थित बचपन प्ले स्कूल को कारपोरेट आफिस,नई दिल्ली के द्वारा ” *द्रोणाचार्य अवार्ड “* से सम्मानित किया गया।
गुरुओं के गुरु द्रोणाचार्य की ज्ञान और विद्या अजर, अमर और शाश्वत है। हम सभी द्रोणाचार्य के शिष्यों विशेषकर अर्जुन की धनुर्विद्या पर अचम्भित और आश्चर्यचकित हैं। अर्जुन ने अपने शौर्य और धनुर्विद्या से महाभारत में विजय प्राप्त की।
“बचपन” के कारपोरेट आफिस नई दिल्ली में उसी गुरु परम्परा को स्थापित करने के लिए पूरे देश में स्थापित “बचपन प्ले स्कूल “में शिक्षिकाओं का नाम मांगा गया था जिसमें पूरे देश में बचपन की १४०० शाखाओं पर उनके निकष पर कुछ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं आयीं।
हमें आप सबों को बताते हुए गर्व है कि मात्र कुछ ही प्ले स्कूल में बचपन प्ले स्कूल बिहार शरीफ को इस कोटि में रखते हुए यहां की दो शिक्षिकाओं ” श्रीमती आर्या कुमारी और श्रीमती मधु कुमारी” का चयन किया गया।
ज्ञातव्य है कि इस वर्ष कारपोरेट आफिस की यह अवार्ड शिक्षिकाओं को रचनात्मक , क्रियात्मक और कुशल अध्यापन के लिए दिया गया है।
यह विद्यालय बचपन प्ले स्कूल अपने आप में एक प्रयोग, प्रयोगशाला एवं प्रयोग परिणाम है।
विद्यालय के निदेशक भरत कश्यप ने कहा कि आर्या कुमारी और मधु कुमारी को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्था की रीढ़ होते हैं और उनका समर्पण विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करता है।
एवं उन्होंने बचपन टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।