• Tue. Jul 21st, 2026

#bihar: नालंदा की अंशु प्रकाश ने नीट परीक्षा में उतीर्ण, हरनौत प्रखंड की छात्रा ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक…

Bykhabretv-raj

Jul 20, 2026

 

 

 

 

नालंदा की अंशु प्रकाश ने नीट परीक्षा में उतीर्ण, हरनौत प्रखंड की छात्रा ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत : नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड की छात्रा अंशु प्रकाश ने नीट परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बहादुरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश की पुत्री अंशु प्रकाश ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 11944 और ओबीसी रैंक 5426 प्राप्त की है।

अंशु प्रकाश बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भी उच्च अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद, उन्होंने नीट की तैयारी में अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया।

छात्रा की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे प्रखंड में उत्साह का माहौल है। अंशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि “स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से सफलता प्राप्त की जा सकती है।”

हरिओम की रिपोर्ट..