• Thu. Jan 15th, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन …

Bykhabretv-raj

Dec 18, 2025

सैनिक स्कूल नालंदा में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन …
6 विद्यालयों के कुल 12 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…
सैनिक स्कूल के आयूष राज को मिला श्रेष्ठ वक्ता का खिताब..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : सैनिक स्कूल नालंदा में दिनांक 18 दिसंबर 2025 अंतर्विद्यालायी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के पाचवें संस्करण का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “इकोनॉमिक नेशनलिज्म पोसेस ए थ्रेट टू ग्लोबल स्टबिलिटी |” ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल नालंदा सहित जिले के छ: प्रतिष्ठित सी .बी .एस.ई. सम्बद्ध विद्यालयों क्रमश: डी .ए.वी. पब्लिक स्कूल पावरग्रिड बिहार शरीफ, सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल बिहार शरीफ, केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी नालंदा, पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय , राजगीर एवं पी. टी. जे. एम . सरस्वती विद्यामंदिर राजगीर के कुल 12 प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपना मत प्रस्तुत किया | मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक स्कूल नालंदा के प्रभारी प्राचार्य ले०कर्नल दीपक सिंह ठाकुर उपस्थित रहे | इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय के डीन डॉ० श्रीकांत सिंह, नालंदा कॉलेज के उर्दू विभाग के प्रो0 डॉ० शईदुर रहमान तथा डॉ0 आलोक कुमार, अतिथि प्राध्यापक नव नालंदा महाविहार उपस्थित थे | प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल नालंदा के आयूष राज और सौरभ मनीष सिंह ने क्रमश: प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया | तृतीय स्थान सदर आलम मेमोरियल सीनियर सेकन्डेरी स्कूल बिहार शरीफ की तसनीन इरशाद को प्रदान किया गया | सैनिक स्कूल के आयूष राज को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया | सैनिक स्कूल नालंदा प्रथम तथा केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी नालंदा राजगीर द्वितीय स्थान पर रहा । इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं विजेता स्कूल को सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गयी | अपने संबोधन में ले० कर्नल दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार का मंच शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का एक सशक्त माध्यम है , इसमें जीत या हार से ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में आलोचनात्मक सोच और तार्किकता के साथ-साथ साक्ष्य के साथ अपनी बात रखने के कौशल का विकास होता है |
इस अवसर पर सूत्रधार की भूमिका में सैन्य छात्र साहिल सिंह एवं सैन्य छात्र हर्षित रहे तथा स्कूल कैडेट कैप्टन सैन्य छात्र यशस्वी राज ने धन्यवाद ज्ञापन किया | ले० कर्नल अमित कुमार त्यागी प्रशासनिक अधिकारी एवं सैनिक स्कूल नालंदा के सभी छात्र-छात्राए, शिक्षक, प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही |