October 19, 2024

ख़बरे टी वी – अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति नालंदा की ओर से अखिल भारतीय किसान संघ मोर्चा के आवाहन पर भारत बंद….

Khabre Tv – 9334598481 – ब्यूरो की रिपोर्ट-  अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति नालंदा की ओर से अखिल भारतीय किसान संघ मोर्चा के आवाहन पर भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाया जाए इसका समर्थन महागठबंधन से तमाम दलों ने सीपीआई , सीपीआईएमएल , कांग्रेस , राजद के लोगों ने भरपूर समर्थन दिया .

बंद समर्थक कार्यकर्ताओं किसान नेताओं ने गुरु सहाय लाल चौक, अस्पताल मोड़ , भरावपर,  बाईपास पुल पर एवं जिलों के अन्य जगहों हिलसा, इस्लामपुर थाना , कतरीसराय  आदि जगहों पर भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.

गुरू सहाय लाल चौक पर सबसे ज्यादा भीड़ जमा हुई , जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव जितेंद्र कृष्ण गांव बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद किसान नेता सकलदेव प्रसाद यादव कर रहे थे.

गुरु सहाय लाल चौक से अस्पताल होते हुए भी होते हुए भराव पर आया तथा कचहरी होते हुए पुनः गुरु सहाय लाल चौक पहुंचा जिसमें सैकड़ों किसानों महिला किसानों ने भी हिस्सा लिया, जिसमें प्रमुख लोग अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष रामसनेही सिंह, मोहम्मद जाहिद अंसारी , प्रोफेसर  कुमार यादव, चमारी प्रसाद, गोपाल कुमार सिंह यादव, रविंद्र सिंह , नंदलाल सिंह,  चंद्रिका रविदास , उषा देवी,  महेश मालाकार आदि सैकड़ों लोग शामिल थे. इनके प्रमुख मांगों में तीनों काला कृषि कानून को वापस लेना, किसानों को जमीन से बेदखल करने का सवाल है कानून जो है

यह गरीबों मजदूरों को जन वितरण प्रणाली के जरिए जो दो और  3  रुपये राशन मिलता था उसका सवाल है नेताओं ने बताया की आज महंगाई चरम सीमा पर है ₹200 सरसों तेल पेट्रोल 100 के ऊपर  तमाम राष्ट्रीय संपत्ति को को बेचकर अदानी और अंबानी हो माल बनाना चाहती है माल बनाना भारत के हिंदुस्तान के तमाम वंचित लोग, दलित लोग, किसान , मजदूर,  छोटे छोटे व्यापारी तमाम लोगों का वजूद समाप्त करने की साजिश की गई है आरे हिंदुस्तान की भोली-भाली जनता समझ चुकी है यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं है बल्कि पूरे देश के अंदर अमन पसंद लोगों की लड़ाई है।

इसके लागू होने से महंगाई चरम सीमा पर जाएगी आम लोग घर  से सड़क पर आ जाएगा लोगों को मरने की स्थिति में हो जाएंगे और भारत वन की सफलता सरकार को इसे वापस लेना होगा , सरकार को इस कानून को वापस ले अगर थोड़ा सा भी नैतिकता यदि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के दिलो दिमाग में है तो इसे तुरंत वापस ले कतरी सराय के अंदर पूर्णता बंद किया गया रोड को जाम किया गया जिसका नेतृत्व किसान नेता डॉ मनोज कुमार सिंह, महेश्वरी सिंह, दिनेश सिंह, आशीष कुमार, कृष्ण यादव, दिनेश सिंह आदि कर रहे थे

Other Important News