• Thu. Aug 20th, 2026

#bihar: नालंदा विश्वविद्यालय और द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षणिक साझेदारी…

Bykhabretv-raj

Aug 20, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय और द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षणिक साझेदारी…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: राजगीर, नालंदा/मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026: नालंदा विश्वविद्यालय और द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (UWA) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान एवं ज्ञान सहयोग को व्यापक बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है । यह समझौता 19 अगस्त 2026 को मुंबई में आयोजित 10वें वार्षिक आईसी3 कांफ्रेंस एंड एक्सपो के अवसर पर हुआ।

इस एमओयू के जरिए दोनों संस्थान संयुक्त शोध, शिक्षण कार्यक्रमों, सम्मेलनों और शिक्षक व छात्र आदान-प्रदान में परस्पर सहयोग करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य अकादमिक संसाधनों को साझा करने के साथ-साथ दोनों संस्थानों के बीच बौद्धिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नया आयाम देना है।

इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व प्रोफेसर सत्यनारायण शास्त्री और डॉ. मुनीर मैगरी ने किया। वहीं, द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से प्रोफेसर अमित चक्रमा, कुलपति, द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, तथा डॉ. इयान मार्टिनस, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेड कमिश्नर फॉर इंडिया-गल्फ, सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस शैक्षणिक साझेदारी का स्वागत करते हुए प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी, कुलपति, नालंदा विश्वविद्यालय ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर अपने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि UWA के साथ यह साझेदारी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना एवं पुनरुत्थान की यात्रा में ऑस्ट्रेलिया एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है।

यह समझौता नालंदा के वैश्विक स्वरूप और भारत–ऑस्ट्रेलिया अकादमिक सहयोग को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। UWA की आधुनिक अकादमिक विशेषज्ञता और नालंदा की समृद्ध ज्ञान-परंपरा को साथ लाते हुए यह साझेदारी दोनों देशों के छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के बीच अंतर-विषयक शोध, ज्ञान-विनिमय और वैश्विक सहयोग के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।