सिरसी डिहरा शाखा डाकघर में सफल डाक चौपाल का आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: सिरसी डिहरा (नालंदा):
सिरसी डिहरा शाखा डाकघर में आज जनसेवाओं को आम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से डाक चौपाल का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
डाक चौपाल में डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार, डाक निरीक्षक (उत्तरी अनुमंडल) श्री विकास राय तथा पंचायत समिति सदस्य श्री सरवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आम जनता को दी और मौके पर ही कई कार्य निष्पादित किए गए।
डाक चौपाल के दौरान कुल 204 POSB खाते, 28 सुकन्या समृद्धि खाते, 55 बाल आधार तथा 24 आधार सुधार का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर सुविधाएँ मिलने पर डाक विभाग की सराहना की।
अधिकारियों ने लोगों से डाकघर की डिजिटल एवं बचत योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनसेवा को और सशक्त बनाने का भरोसा दिलाया।
