सुलतानपुर मध्य विद्यालय में चला सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम…
एसडीओ, विधायक , एएसपी , मुख्य पार्षद एवं ज़िला आइकॉन डा. मानव ने किया उद्घाटन..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) मध्य विद्यालय सुलतानपुर के प्रांगण में शनिवार को सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई . अभियान का विधिवत शुभारम्भ अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल , विधायक प्रेम मुखिया , एएसपी सुश्री शैलजा , मुख्य पार्षद धनंजय कुमार एवं ज़िला आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव ने दीप प्रज्वलित कर किया . इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अभिषेक कुमार एवं एचएम पंकज कुमार परिमल ने बताया कि बच्चों में शिक्षा के साथ साथ सामाजिक जागृति पैदा करने के उद्देश्य से पौधा वितरण का भी कार्य किया जा रहा है . इसके अलावा कराटा का प्रदर्शन एवं बालिकाओं द्वारा कुपोषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रशिक्षण दिया गया है . इसी क्रम में भारतीय रेड क्रॉस के अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद के संयोजन में लोगों एवं छात्र छात्राओं का रक्त जाँच भी किया गया तथा सभी को रक्त दान के लिए प्रेरित किया गया . मंच संचालक अजीत कुमार सिंह एवं कराटा प्रशिक्षक चंदन विश्वकर्मा द्वारा रोचक तरीक़े से विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया साथ साथ पाठ्य पुस्तक सामग्री का भी निःशुल्क वितरण बच्चों के बीच किया गया . अतिथियों ने इस मौक़े पर कहा कि इस तरह का कार्यक्रम समय समय पर होते रहना चाहिए . इससे बच्चों के मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास होता है . इस अवसर पर एसआई शिल्पी राणा , समाजसेवी गुड्डू रंगीला, नीरज कुमार , चंदन विश्वकर्मा ,ललित कुमार, विजय शंकर, रंजीत यादव, प्रीति कुमारी, किशोरी माँझी आदि का सराहनीय योगदान रहा . अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया .
