स्थानीय सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलियंट कान्वेंट के चार दिवसी वार्षिक खेलकूद का आयोजन करवाया गया…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: स्थानीय सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलियंट कान्वेंट के चार दिवसी वार्षिक खेलकूद का आयोजन करवाया गया। इस खेलकूद का आयोजन वर्ग प्रथम से वर्गदशम तक के बच्चों के बीच नगर के दीप नगर स्टेडियम में करवाया गया। इस खेलकूद में प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के बच्चों का खेलकूद इंडोर गेम्स के तौर पर विद्यालय भवन में करवाया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने स्पून रेस, टैग बार, म्यूजिकल चेयर गेम्स में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आउटडोर गेम्स में वर्ग तृतीय से दशम के बच्चों के बीच करवाया गया जिसमें क्रिकेट,कबड्डी ,खो खो एवं रेस का खेल शामिल किया गया। इस वार्षिक खेलकूद महोत्सव का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर धनंजय कुमार ने किया उन्होंने खेल की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रगतिशील एवं आधुनिक जीवन की भाग दौड़ की जिंदगी में हम अपना खेल का प्राचीन महत्व को बोलते जा रहे हैं जो बच्चों की शारीरिक, मानसिक, विकास में काफी बाधक साबित होता जा रहा है इसलिए खेल जरूरी है। विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण को करने कहा कि आज खेल हमारे जीवन का एक प्रमुख अंग है बिना खेलकूद का जीवन भी निराशा लगता है। बच्चों को खेलने एवं उनके शरीर और दिमाग को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। खेलने से हमारे शरीर में तनाव दूर किया जा सकता है एवं इससे हम अपने मां के कंसंट्रेशन को बनाए रखने में कागज साबित होते हैं। इस वार्षिक खेलकूद महोत्सव में विद्यालय की प्राचार्य डॉ पुष्प लता विद्यार्थी ने सभी खेल प्रतिभागी बच्चों को उनके अच्छे स्वास्थ्य अच्छे भविष्य की मंगल कामना की। इस खेलकूद प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के माही,वैष्णवी बालिका वर्ग में एवं मनप्रीत और पीयूष बालक वर्ग में म्यूजिकल चेयर गेम में विनर रहे वही मिडिल क्लास वर्ग में दौड़ में दिव्या प्रथम स्थान हासिल की वही कबड्डी में दिव्या साध्वी एवं रीमा के ग्रुप में कबड्डी में अपना दबदबा कायम रखा। सीनियर बालक वर्ग में क्रिकेट में नवम वर्ग ने अष्टम वर्ग को हराकर अपना दब दबा बनाए रखा वहीं बालिका वर्ग में कंबाइंड 6,7,8 के क्लास के वर्ग ने मिलकर क्लास नाइंथ क्लास को हराया। कबड्डी के बालक वर्ग में नवम क्लास ने 7 क्लास को हराया वहीं बालिका वर्ग में नवम क्लास के गर्ल्स ने सेवंथ क्लास को हराई । इस प्रकार चार दिवसीय खेल का समापन काफी हर्ष एवं उल्लास के साथ समाप्त हो गया। इस खेल प्रतियोगिता में शिक्षक के तौर पर रंजय सिंह, पवन कुमार ,किशोर कुमार पांडे, नाजिया खान ,मिलन मैडम, दुरक्षना मैडम ,नाजिम राजा, पिंटू सर,आनंद सर ,अमित सर का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
