सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में किया गया शोक सभा का आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: प्रधान आरक्षी स्व लाला चौधरी रेoसुo बल पोस्ट हरनौत में पदस्थापित थे।जिनका Gallbladder cancer से दिनांक 10/09/2025 को निधन हो गया। आज सडिमका हरनौत में उनकी आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक श्री के एन सिंह ने की। उन्होंने बताया कि HC लाला चौधरी उम्र लगभग 49 वर्ष स्वo रामजी चौधरी के पुत्र थे वे तेलहारा ज़िला-नालंदा के रहने वाले थे,उनका निधन सेंट्रल हॉस्पिटल पटना में हो गया । जानकारी मिलते ही आo बंटू कुमार को RPF POST HRT से तुरन्त पटना सेंट्रल हॉस्पिटल भेजा गया तथा निरीक्षक प्रभारी पटना से आग्रह करने पर उनके द्वारा भी अपना स्टाफ़ सेंट्रल अस्पताल पटना भेजा गया। उक्त प्रधान आरक्षी के परिजन डेड बॉडी को लेकर पैत्रिक गाँव तेलहारा ले जाया गया। दिनांक 11/09/25 को सुबह में दाह संस्कार किया गया.. जिसमेंरेसुबल पोस्ट हरनौत के अधिकारी व जवान उक्त प्रधान आरक्षी के दाह संस्कार में शामिल हुए साथ साथ उनके घर जाकर RSKN से दाह संस्कार हेतु ₹20000/- उनके पत्नी को हरनौत रेल कारखाना के प्रभारी आरक्षी निरीक्षक के एन सिंह द्धारा दी गई। इस मौके पर कल्याण निरीक्षक भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि वे अपने पिछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। इसीआरकेयू के शाखा सचिव पूर्णा नन्द मिश्र ने बताया कि 04 सितंबर को रेलवे बोर्ड तथा स्टेट बैंक के साथ एग्रीमेंट हुआ है उसके तहत नैचुरल डेथ में 10लाख का लाभ देने पर सहमति बना है। नियमानुसार इसका लाभ उनके परिवार को दिलाने का आग्रह किया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण किया गया उसके बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। सबसे पहले मुख्य कारखाना प्रबंधक ने पुष्पांजलि अर्पित की।इस मौके पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शिशिर चन्द्रशेखर, अशोक कुमार, सहायक कारखाना प्रबंधक रजत कुमार, अजीत कुमार, मनोज मिश्र, महेश कुमार महतो,भानु प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार, बच्चा लाल प्रसाद,मंजय कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं रेल सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।

