• Wed. Apr 22nd, 2026

@bihar : डाक जीवन बीमा मेगा ड्राइव में नालंदा जिला पूरे देश में रहा अव्वल..

Bykhabretv-raj

Aug 21, 2025

 

 

 

 

डाक जीवन बीमा मेगा ड्राइव में नालंदा जिला पूरे देश में रहा अव्वल..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : नालंदा डाक मण्डल नें एक बार पुनः कृतिमान स्थापित करते हुए ये साबित कर दिया कि नालंदा ज्ञान के साथ साथ कर्म की भीं धरती हैं। बुधबार को जिले मे लगभग 63.5 करोड़ का डाक जीवन बीमा व्यबसाय नालंदा डाक मंडल नें किया. जिसमें कुल 1105 लोग इस ड्राइव से लाभान्वित हुए. इसके साथ हीं नालंदा मण्डल पुरे देश मे प्रथम स्थान प्राप्त करने मे सफल रहा. उक्त बातों की जानकरी देते हुए डाक अधीक्षक नालंदा श्री कुंदन कुमार नें बताया की इस ड्राइव को सफल बनाने मे सभी अधिकारी, डाककर्मी एवं डायरेक्ट एजेंट की मुख्य भूमिका रही. सभी के अथक प्रयास से आज़ नालंदा मण्डल पुरे देश मे अब्बल रहा हैँ इससे पूरा डाक मण्डल गौरन्वित है औऱ लोग एक दूसरे को राष्ट्रीय मिठाई खिलाकर एवं बधाई देकर अपनी जीत की खुशी जाहिर कर रहें हैँ. इस ड्राइव का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा से लाभान्वित करना एवं उनके परिवार को सुरक्षित करना हैँ। इस ड्राइव का लाभ लेने के लिए लोग 29 अगस्त तक अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क कर सकते हैँ एवं लाभ ले सकते हैँ। इस मौके पर सबसे अधिक प्रथम स्थान श्री अलोक प्रखर,द्वितीय स्थान श्री रंजन कुमार एवं तृतीया स्थान शुश्री सिंकू कुमारी नें सबसे अधिक व्यबसाय किया है. इस मौके पर डाकपाल बिहारशरीफ़ श्री मनीष आनंद,परिवाद निरीक्षक अभिषेक कुमार,डाक निरिक्षक रामाशीष कुमार, विकाश राय, इन्द्रेश विक्रांत, श्री अमलेश कुमार, श्री मिथलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार, राजेश पटेल, दीपक कुमार,संजय कुमार, मुन्नू कुमार, ओम प्रकाश, कुमार अभिषेक सहित सभी डाक कर्मी शामिल थे।