October 19, 2024

ख़बरे टी वी – क्या आगे जिले में फिर से लॉक डाउन लगाए जाएंगे, जिला पदाधिकारी नालंदा के द्वारा आज निर्वाचन और कोरोनावायरस से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक, लॉकडाउन के वर्तमान नियमों को निर्देशानुसार अनुपालन सुनिश्चित करवाने सहित और क्या कहा जानें पूरी खबर ….

 

KHABRE TV – 9334598481 – जिला पदाधिकारी नालंदा के द्वारा आज निर्वाचन और कोरोनावायरस से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सिविल सर्जन, सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा लॉकडाउन के वर्तमान नियमों को निर्देशानुसार अनुपालन सुनिश्चित करवाने को कहा गया। दुकानों में भीड़ इकटठा होने की संभावना ज्यादा होती है। अतः सभी दुकानदारों काs टीकाकरण कराने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सप्ताह में कम से कम 2 दिन मास्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के तीसरे वेंरिएंट को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के कार्य में तेजी लाने को कहा गया। कल नालंदा जिला में 48000 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इसके लिए जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को छह माह में छह करोड़ टीकाकरण के अभियान को पूरा करने के लिए क्लस्टर अप्रोच अपनाने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को वैक्सीनेशन के महा अभियान का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा आगामी स्थानीय चुनाव के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल को ध्यान में रखने को कहा गया। स्थानीय चुनाव में मुखिया, सरपंच, पंच वार्ड सदस्यक, पंचायत समिति एवं जिला पर्षद के पदों पर चुनाव किया जाना है। प्रत्येपक पद के चुनाव हेतु ई0वी0एम0 मशीन मत‍पेटिका का आंकलन, ब्रजगहय एवं मतगणना केन्द्रम का स्थल, कार्मिकों का आकंलन आदि के संबंध में समीक्षा करने हेतु निदेश दिया गया। यह चुनाव नालंदा जिले में 10 फेज में किया जाएगा एवं प्रत्येक फेज में 2 प्रखंडों में चुनाव किया जाएगा। नगर निगम के पुनर्गठन एवं उत्क्रमण के बाद कुछ वार्डो एवं पंचायतों का विलय अथवा गठन हुआ है इसको मददेनजर रखते हुए पंचायत निर्वाचन की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने का निदेश दिया गया।

Other Important News