October 19, 2024

ख़बरे टीवी – प्रखंड में कर्ज मुक्ति के लिए आन्दोलन किया गया, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का कर्ज़ माफ करे सरकार, किसानों, मजदूरों का कर्ज माफ किया जाय सभी जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार दो सरकार – ऐपवा + माले.

प्रखंड में कर्ज मुक्ति के लिए आन्दोलन किया गया, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का कर्ज़ माफ करे सरकार, किसानों, मजदूरों का कर्ज माफ किया जाय सभी जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार दो सरकार – ऐपवा + माले.


( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – 09 सितंबर 2020 रहुई,  महिलाओं के जीवन , जीविका और लोकतंत्र पर बढ़ते हमले के खिलाफ , सभी को स्वास्थ्य सुविधा हेतु हर पंचायत में सरकारी अस्पताल बनाने ,
सभी जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देने एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, किसानों, मजदूरों का लोन माफ करने आदि मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसिएशन (ऐपवा) अखिल भारतीय किसान महासभा (AIKM), भाकपा माले रहुई, प्रखंड में कर्ज मुक्ति के लिए आन्दोलन किया गया. इसका भाकपा माले रहुई कमेटी ने नेतृत्व किया.

महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी और इसके कारण हुए लॉकडाउन ने पूरे समाज को ठप कर दिया है, काम धंधे खत्म हो गए हैं, लोगों की आमदनी का जरिया ही बर्बाद हो गया है। कर्ज अदायगी असंभव सी हो गई है।
दानों देवी रेणु देवी ने कहा कि गरीब महिलाएं और छोटे रोजगार करने वाली महिलाएं भयानक आर्थिक संकट झेल रही है, ऐसे समय में जरूरी हो गया है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार के द्वारा राहत दिया जाए और महिलाओं ने जो लोन लिया है, उस लोन को सरकार माफ करे .

ऐपवा सदस्य जितनी देवी, शांति देवी, शकुंतला देवी ,उर्मिला देवी, ललिता देवी, कंचन देवी , रूपा देवी , बेवी देवी , आशा देवी आदि महिलाओं ने भी संबोधित करते हुए कहा, अपने हक हुकुक के लिए लड़ाई जारी रखेंगे. सीपीआई नेता राज किशोर प्रसाद, सकल देव यादव, वीआईपी नेता रौशन यादव ने भी अपनी बात रखी .

भाकपा माले सदस्य शिव शंकर प्रसाद, रामदेव चौधरी, ऐक्टू के राज्य उपाध्यक्ष मकसूदन शर्मा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके लड़ाई में पार्टी हमेशा आपलोगों का साथ देगी.

Other Important News