राज्य स्तरीय विद्यालय साइक्लिंग प्रतियोगिता : सृष्टि कुमारी और राधा कुमारी ने जीता गोल्ड…
नौ प्रमंडलों के 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 24 नवंबर 2026। राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय साइक्लिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका अंडर-19 की 10 किलोमीटर आईटीटी (इनडिविजुअल टाइम ट्रायल) स्पर्धा में तिरहुत प्रमंडल की सृष्टि कुमारी और अंडर-17 की 8 किलोमीटर स्पर्धा में मगध प्रमंडल की राधा कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना की ओर से वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों से चयनित लगभग 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें बालक एवं बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न साइक्लिंग स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
बालिका अंडर-19 की 10 किलोमीटर आईटीटी स्पर्धा में सृष्टि कुमारी ने 15 मिनट 9.747 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। तिरहुत की ही लकी कुमारी 15 मिनट 43.151 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि पटना की अंजलि कुमारी ने 16 मिनट 7.671 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सारण की मनीषा खातून चौथे स्थान पर रहीं।
वहीं, बालिका अंडर-17 की 8 किलोमीटर आईटीटी स्पर्धा में राधा कुमारी ने 10 मिनट 37.612 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। मगध की रजनी कुमारी 10 मिनट 49.128 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सारण की स्विट ने तीसरा और कोशी की पूजा कुमारी ने चौथा स्थान हासिल किया।
जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और धैर्य का परिचय दिया। इस आयोजन से बिहार में साइक्लिंग खेल को बढ़ावा मिलने के साथ ही विद्यालय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों से आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
जयनारायण कुमार के अनुसार प्रतियोगिता की शेष स्पर्धाओं का आयोजन 25 नवंबर (बुधवार) को सुबह 6 बजे से आयोजित की जायेगी और उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। जिसमें विजेता व उपविजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।
