मगध प्रमंडल को दोहरा खिताब,बालिका अंडर- 19 में पटना प्रमंडल विजेता…
राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 20 नवम्बर।खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन, पटना की मेजबानी में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर- 14 तथा अंडर- 17 का खिताब मगध प्रमंडल ने जीता। जबकि अंडर- 19 में पटना प्रमंडल विजेता बनीं।
पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित इंडोर हॉल में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बालिका अंडर- 14 आयु वर्ग में मगध प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को रोमांचक मुकाबले में 29-25 अंकों से हराकर खिताब जीता। मगध प्रमंडल की डौली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए 16 अंक बनाये। जबकि पटना प्रमंडल की तनवी ने 10 अंक बनाए।इस आयु वर्ग के तीसरे स्थान के लिए आयोजित मैच में तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 16-02 अंकों से हराया।
बालिका अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में मगध प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को 35-26 अंकों से पराजित किया। मगध प्रमंडल की ओर से अवंतिका ने 14 तथा पटना प्रमंडल की ओर से अनुषका ने 08 अंक बनाए। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में भागलपुर प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 14-02 अंकों से हराया।
बालिका अंडर- 19 आयु वर्ग के फाइनल में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को एकतरफा मुकाबले में 40-16 अंकों से पराजित कर खिताब जीता। पटना प्रमंडल की ओर से जुडिथ ने 16 तथा मगध प्रमंडल की ओर से श्रेया ने 08 अंक बनाए। इस आयु वर्ग में तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 18-04 अंकों से हराया।
फाइनल मुकाबले के उपरांत पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविन्द्र नाथ चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह,क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार,प्रभारी पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी,पटना जयनारायण कुमार ने विजेताओं को मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया।
सभी अतिथियों का स्वागत जयनारायण कुमार जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एन आई एस प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से चंदन कुमार सिंह और प्रतियोगिता के निर्णायकों अभिजित यादव, त्रिलोकी पाठक, राजीव कुमार बाबला,अनिल कुमार, दीपक कुमार, योगेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमरदीप कुमार, विवेक कुमार, रौनित कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, सुधांशु रंजन, रोहित राज एवं रोहित कुमार को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती कल्याणी देवी, श्रीमती रागिनी रानी सहित विभिन्न प्रमंडलों के प्रशिक्षक एवं टीम प्रभारी उपस्थित थे।
