• Thu. Nov 19th, 2026

#bihar: नालंदा इस्लामपुर से अहमदाबाद तक नई ट्रेन की मांग ,मंत्री ने दिया सम्मानजनक जवाब सांसद कौशलेंद्र..

Bykhabretv-raj

Nov 19, 2026

नालंदा इस्लामपुर से अहमदाबाद तक नई ट्रेन की मांग ,मंत्री ने दिया सम्मानजनक जवाब सांसद कौशलेंद्र..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: अहमदाबाद रेलवे स्टेशन या असारवा स्टेशन (गुजरात) से इसलामपुर (पूमरे, दानापुर) के मध्य नई यात्री गाड़ी का परिचालन करने के संबंध में।

उपर्युक्त विषय के संबंध में आपको अवगत कराना है कि भारत के विभिन्न राज्यों, मुख्यतः बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए बहुत बड़ी आबादी अपने नौकरी, व्यवसाय या रोजगार-धंधा हेतु गुजरात राज्य मंे निवास करती है। इन लोगों को त्यौहारी सीजन, छुट्टी, शादी-विवाह या फिर अन्य किसी अकस्मात् के समय में अक्सर अपने गाँव आना-जाना पड़ता है। विभिन्न स्तरों पर होने वाले चुनाव के समय में भी इनको अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु एक जगह से दूसरी जगह के लिए यात्रा करनी पड़ती है।

अहमदाबाद से पटना के लिए बहुत ही सीमित संख्या में यात्री गाड़ियां उपलब्ध हैं, जिसमें कि हमेशा ही बहुत ज्यादा ही भीड़ रहती है। जिसमें वांछित यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पाता है। वर्तमान में अहमदाबाद से इसलामपुर जाने के लिए कोई भी सीधी यात्री गाड़ी उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में परिचालित यात्री गाड़ियों के अंदर आलम ये रहता है कि लोग मजबूरी में कोच के फर्श पर बैठकर या फिर गाड़ियों के गेट पर बैठकर 30.32 घंटे की यात्रा करने को मजबूर हैं। होली, दीपावली, छठ्ठ सहित छुट्टी के समय में स्थिति बद से बदत्तर हो जाती है। मेरा मानना है कि यह स्थिति अत्यंत ही पीड़ादायक और चिन्ता का विषय है।

अतः जनहित में आपसे अनुरोध है कि अहमदाबाद रेलवे स्टेशन या असारवा स्टेशन (गुजरात) से इसलामपुर (पूमरे, दानापुर) के मध्य नई यात्री गाड़ी का परिचालन करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित कर मुझे भी अवगत कराने की कृपा करेंगे।