• Mon. Nov 16th, 2026

#bihar: राजकुमारी निवास में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया…

Bykhabretv-raj

Nov 15, 2026

 

 

 

 

 

राजकुमारी निवास में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 15 नवंबर, 2026 को लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजकुमारी निवास, शांति पथ, गर्दनीबाग, पटना में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छठ पूजा की गयी।
इस दौरान नीतू कुमारी श्रीवास्तव और शबनम सिन्हा ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर नीतू कुमारी श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देता है।
वहीं, शबनम सिन्हा ने कहा कि छठ पूजा हमारी आस्था और संस्कृति से गहराई से जुड़ा महापर्व है। इसमें स्वच्छता, समर्पण और निष्ठा का विशेष महत्व है। उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्य से सभी के सुख, शांति और आरोग्य की कामना की।
रजनीश सिन्हा ने कहा कि छठ पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकजुटता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी परंपराओं और संस्कारों को जीवंत रखते हैं।
इस अवसर पर प्रेम कुमार, प्रियंका कुमारी, सुबोध कुमार, आरव सिन्हा, गौरी, सूर्यांशु, अमित कुमार, सौम्या समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।