October 19, 2024

ख़बरे टीवी – नालंदा जिला पदाधिकारी ने की कोषांगों की बैठक, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यों के लिए 25 कोषांगों का गठन.

नालंदा जिला पदाधिकारी ने की कोषांगों की बैठक, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यों के लिए 25 कोषांगों का गठन.

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यों के लिए 25 कोषांगों का गठन किया गया है।
कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता-सह- जिला पंचायती राज पदाधिकारी होंगे। इस कोषांग को सभी कर्मियों के डेटाबेस का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अभी तक लगभग 12000 कर्मियों का डेटाबेस सत्यापित किया गया है।
स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी होंगे। इस कोषांग को कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए उपयुक्त माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान हेतु कार्य योजना के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिए सोशल मीडिया सहित मल्टीमीडिया प्लेटफार्म का उपयोग अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी होंगे। उन्हें चुनाव कार्य में विभिन्न प्रकार के वाहनों की आवश्यकता का आकलन एवं जिला में उपलब्ध वाहनों का आकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ होंगे। उन्हें मल्टीमीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से कार्मिकों के डिसेंट्रलाइज्ड प्रशिक्षण हेतु कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिए उपयुक्त संख्या में मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित कर उन के माध्यम से कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी होंगे। उन्हें आवश्यक सामग्रियों के दर एवं आपूर्तिकर्ता के निर्धारण के लिए निविदा के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी गोपनीय शाखा प्रभारी होंगे। उन्हें सभी मतदान केंद्रों पर जाने के लिए रूट चार्ट प्राप्त कर संकलित करने को कहा गया।
मतपत्र -सह- वज्रगृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी कोषागार पदाधिकारी होंगे। उन्हें वज्रगृह से संबंधित आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी राज्यकर संयुक्त आयुक्त होंगे।
मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग के नोडल जिला जनसंपर्क पदाधिकारी होंगे। जिला स्तर पर गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी(MCMC) के माध्यम से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से अभ्यर्थियों को प्रचार सामग्री के लिए प्री सर्टिफिकेशन प्राप्त करना होगा। इस कमिटी द्वारा पेड न्यूज़ आदि के मामलों की भी सतत निगरानी की जाएगी।
आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी होंगे।
प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी उत्पाद अधीक्षक होंगे। उन्हें प्रेक्षकों के आवासन आदि के लिए आवश्यक व्यवस्था का अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सुविधा तथा तकनीकी कोषांग के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता गोपाल प्रसाद होंगे। इस कोषांग द्वारा निर्वाचकों को उनके मतदान केंद्र, क्रमांक आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
पोस्टल बैलट पेपर कोषांग के नोडल पदाधिकारी कोषागार पदाधिकारी होंगे।
ईवीएम/वीवीपैट कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी होंगे। इस कोषांग को बूथों की संख्या के अनुसार बी यू, सी यू एवं वीवीपैट की आवश्यकता का आकलन तथा उपलब्ध बी यू, सी यू एवं वीवीपैट से मिलान कर अतिरिक्त आवश्यकता का अंतिम रूप से आकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निर्वाचन कोषांग उप निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में उनके कार्यालय में कार्यरत है।
नामनिर्देशन कोषांग के नोडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी होंगे।
अर्धसैनिक बल कोषांग के नोडल पदाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हिलसा, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजगीर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी संयुक्त रूप से होंगे। इस कोषांग को अर्धसैनिक बलों के आवासन के लिए उपयुक्त भवनों को चिन्हित कर तमाम आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
डिजिटल/ वीडियो कैमरा एवं वेबकास्टिंग कोषांग के नोडल सहायक निदेशक बाल संरक्षण होंगे।
संचार योजना /रूट चार्ट कोषांग के नोडल वरीय उप समाहर्ता गोपाल प्रसाद होंगे। इस कोषांग द्वारा मतदान केंद्र बार संचार योजना तैयार की जाएगी।
जन शिकायत/ समाधान कोषांग के नोडल अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिहार शरीफ होंगे।
कार्मिक कल्याण कोषांग के नोडल जिला कल्याण पदाधिकारी होंगे।
माइक्रो ऑब्जर्वर कोषांग के नोडल अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिहार शरीफ होंगे।
पीडब्ल्यूडी (पीपल विद डिसेबिलिटी) कोषांग के नोडल जिला कल्याण पदाधिकारी होंगे।
सिंगल विंडो सिस्टम कोषांग के नोडल सहायक निदेशक खान एवं भूतत्व होंगे। इस कोषांग के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए सभी आवश्यक स्वीकृति/ अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदनों का निष्पादन एकल खिड़की के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाएगा।
इसके साथ ही सिविल सर्जन की देखरेख में एक कोविड-19 कोषांग भी कार्यरत रहेगा। जो कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर विभिन्न कोषांगों को आवश्यक सुझाव देगा।
जिला पदाधिकारी ने सभी को कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाकर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कोषांग के वरीय पदाधिकारियों को भी कोषांगों के कार्यों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता, उपविकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न वरीय उप समाहर्ता सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News