नालन्दा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हिलसा छठ घाट सूर्य मंदिर एवं सिपारा गांव स्थित लोकायन नदी छठ घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ (नालंदा), 12 नवंबर 2026 : छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री हृदयकांत, पुलिस अधीक्षक, नालंदा ने संयुक्त रूप से हिलसा स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर छठ घाट एवं हिलसा प्रखंड अंतर्गत सिपारा गांव के समीप लोकायन नदी छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पहुंच पथ, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से घाट परिसर की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, तालाब एवं जलाशयों में मजबूत बैरिकेडिंग तथा व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित होनी चाहिए। विशेष रूप से खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
इसके उपरांत अधिकारियों ने प्रखंड के सिपारा गांव के समीप लोकाईन नदी छठ घाट का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष छठ पर्व के दौरान इस घाट पर डूबने की घटना सामने आई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष घाट पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर बैरिकेडिंग, खतरनाक स्थलों की पहचान, पर्याप्त रोशनी एवं भीड़ नियंत्रण सहित सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा तालाब परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
