तेजी के साथ विकास के क्षेत्र में बिहार राज्य देश में अव्वल पायदान पर है:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : बिहार शरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मेघी नगवां के ग्राम उमेदनगर गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नवीनगर शेखोपुर से सुरेश महतो के घर तक पी सी सी ढलाई कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में हुए विकास कार्यों का देश में डंका बज रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं। बिहार में चल रही योजनाओं का अनुकरण हो रहा है।हमारी सरकार बिहार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं वहीं एक पूरा परिवार खुद को आगे बढ़ाने के लिए झूठी रेस लगा रहा है।फर्क साफ़ है 90 के दशक का वो बिहार जब राज्य में न तो आधारभूत संरचना ठीक थी, न कानून का शासन। बेटियाँ डर के साये में जीती थीं।आज वही बिहार आधारभूत संरचना में विकसित राज्यों की बराबरी कर रहा है। राज्य में कानून का शासन है। बेटियाँ निर्भीक होकर स्कूल जाती हैं, दफ्तरों में काम करती हैं।यह आज का बिहार है, बदला हुआ बिहार है।राज्य की हर पंचायत में विवाह मंडप नीतीश सरकार का वो संवेदनशील फैसला है, जो लाखों परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया है। अब गाँव की हर बेटी का ब्याह बड़े ही धूमधाम से होगा।बिहार के करीब 3 करोड़ परिवारों का आज जोश हाई है, क्योंकि पिछले 20 सालों में उनके जीवन में लगातार विकास का ग्राफ ऊपर बढ़ा है।सामाजिक शब्दावली में समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास ही लोकतंत्र का मूल उद्देश्य है और बिहार में नीतीश कुमार जी इसी उद्देश्य के साथ सामाजिक न्याय की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।बिहार में स्टार्टअप आइडियाज को मिलेगा मंच।
सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही है।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव जीतन चौहान युगल किशोर मुखिया सकलदीप प्रसाद संजय प्र कुशवाहा सुरेश कुशवाहा पैक्स अध्यक्ष शिवचरण कुशवाहा सुनील रविदास रजनीश ठाकुर मुन्ना पासवान अरूण कुमार गुलशन कुशवाहा सुरेन कुमार मोहन महतो रविन्द्र कुशवाहा मनोज कुमार बाल्मिकी प्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
