अशोक कुमार सिंह की पुस्तक ‘ए मिरर ऑफ कॉमन एरर्स’ को अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मिली जगह…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 04 नवंबर बिहार के प्रख्यात अंग्रेजी शिक्षक एवं लेखक डॉ. अशोक कुमार सिंह की पुस्तक ‘ए मिरर ऑफ कॉमन एरर्स’ (एंग्लो-हिंदी) को अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
श्री सिंह को अंग्रेजी भाषा के शिक्षण और लेखन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
पुस्तक का संशोधित संस्करण वर्ष 2027 में प्रकाशित किया जाएगा।
पटना के ए-वन प्रकाशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, डॉ. अशोक कुमार सिंह को अंग्रेजी भाषा के शिक्षण का 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह लंबे समय से छात्रों को प्रतियोगिताओं के लिए अंग्रेजी की शिक्षा दे रहे हैं। उनके पढ़ाए कई छात्र आज राज्य और केंद्र सरकारों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और अकादमिक शिक्षा से संबंधित 18 पुस्तकें लिखी हैं, जो बिहार और झारखंड के साथ-साथ देशभर के छात्रों एवं शिक्षकों के बीच लोकप्रिय हैं।
डॉ. सिंह ने इस पुस्तक को 58 अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों के अध्ययन के आधार पर तैयार किया है। इस पुस्तक की लोकप्रियता और गुणवत्ता के कारण इसे अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। उन्हें इस संस्था की ओर से लाइफटाइम मेंबरशिप कार्ड भी प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंह की पत्नी रंजना सिंह ने पुस्तकों के लेखन और प्रकाशन में उनका सहयोग किया है। उनकी छोटी पुत्री निशा सिंह ने लंदन स्थित क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई की है। वहीं, उनके परिवार के अन्य सदस्य भी प्रतियोगी अर्थशास्त्र और गणित के शिक्षण से जुड़े रहे हैं।
