• Sat. Oct 17th, 2026

#bihar: अंतर-सदनीय क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, अजातशत्रु सदन बना चैंपियन…

Bykhabretv-raj

Oct 17, 2026

अंतर-सदनीय क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, अजातशत्रु सदन बना चैंपियन…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक 17 अक्तूबर 2026, शैक्षणिक सत्र 2026 -27 के लिए इंटर-हाउस क्रॉस-कंट्री दौड़ चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल भुपेंद्र कुमार ने प्रात: 6:00 बजे हरी झंडी दिखाकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, इस प्रतिष्ठित दौड में धैर्य, हिम्मत और बेहतरीन खेल भावना परस्पर सहयोग से भरे कुल 525 सैन्य छात्र-छात्राओं ने ने हिस्सा लिया।
कैडेट पौरुषदेव संधू को वरिष्ठ, कैडेट शिव कुमार को कनिष्ठ और कैडेट अंजली कुमारी ने बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब प्रदान किया गया । नवोदित बिम्बिसार हाउस के 73 नए कैडेट्स ने भी रेस में हिस्सा लिया, जिसमें कैडेट आयूष कुमार और कैडेट आयुषी ने क्रमश: बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
इस प्रतियोगिता में अजातशत्रु सदन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन बना तथा अशोक हाउस दूसरे स्थान पर रहा। महावीर हाउस और सिद्धार्थ हाउस ने एक के बाद एक तीसरी और चौथी पोजीशन हासिल की। अपने सम्बोधन में, सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य ने कैडेटों के उत्साह एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक दक्षता सैनिक स्कूल में अध्ययनरत सैन्य छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण का एक अभिन्न अंग है। इस प्रकार की खेल गतिविधियाँ कैडेटों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मानुशासन और दृढ़ संकल्प जैसे गुणों का विकास करती हैं।
विद्यालय में आयोजित यह क्रॉस-कंट्री दौड़, कैडेटों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अपनी शारीरिक क्षमताओं को बेहतर बनाने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने की प्रेरणा देने वाला आयोजन रहा। प्राचार्य ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजन समिति एवं समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना की।
इस मौके पर, सभी पदाधिकारी, सभी स्टाफ और कैडेट्स मौजूद थे।