• Thu. Oct 15th, 2026

#bihar: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एकलव्य केंद्र और खेलो इंडिया स्माल सेंटर के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते…

Bykhabretv-raj

Oct 15, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एकलव्य केंद्र और खेलो इंडिया स्माल सेंटर के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते…

अंडर-14 आयु वर्ग में एकलव्य केंद्र बेगूसराय ने प्राप्त किया प्रथम स्थान…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना,15 अक्टूबर 2026- बेगूसराय, शेखपुरा में दिनांक 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एकलव्य केंद्र, बेगूसराय एवं खेलो इंडिया, मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक प्राप्त किए।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि एकलव्य और खेलो इंडिया स्माल सेंटर के के प्रतिभावान खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ने 10 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है । विशेष रूप से अंडर-14 आयु वर्ग में एकलव्य केंद्र, बेगूसराय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों केंद्रों के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम,अनुशासन एवं नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। आज खेल प्राधिकरण में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार तथा बड़ी संख्या में एकलव्य केंद्रों और खेलो इंडिया स्माल सेंटर के प्रशिक्षकों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
विभिन्न आयुवर्ग में निम्नलिखित खिलाड़ियों ने पदक जीता है:-
अंडर-14 आयु वर्ग

स्वर्ण पदक विजेता

1. सत्यम कुमार — 23 किलोग्राम से कम भार वर्ग
2. गोलू कुमार — 25 किलोग्राम से कम भार वर्ग
3. आदर्श राज — 32 किलोग्राम से कम भार वर्ग
4. अमित कुमार — 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग
5. अशरफ अमीन — 41 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग

रजत पदक विजेता

– शांतनु कुमार — 27 किलोग्राम से कम भार वर्ग
कांस्य पदक विजेता

– अमर कुमार — 41 किलोग्राम से कम भार वर्ग

अंडर-17 आयु वर्ग

स्वर्ण पदक विजेता

1. आर्यन कुमार — 59 किलोग्राम से कम भार वर्ग
2. केशव भारद्वाज — 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग
3. प्रिंस कुमार — 78 किलोग्राम से कम भार वर्ग
रजत पदक विजेता
1. ऋषभ कुमार — 41 किलोग्राम से कम भार वर्ग
2. आयुष कुमार — 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग
3. अभिजीत कुमार — 51 किलोग्राम से कम भार वर्ग
अंडर-19 आयु वर्ग
स्वर्ण पदक विजेता

1. उदित कुमार — 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग
2. सन्नी कुमार — 51 किलोग्राम से कम भार वर्ग
कुल पदक विवरण
– स्वर्ण पदक — 10
– रजत पदक — 4
– कांस्य पदक — 1
– कुल पदक — 15