• Thu. Oct 15th, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा की उपलब्धियों पर श्री कौशलेन्द्र कुमार, सांसद ने जताई प्रसन्नता…

Bykhabretv-raj

Oct 15, 2026

सैनिक स्कूल नालंदा की उपलब्धियों पर श्री कौशलेन्द्र कुमार, सांसद ने जताई प्रसन्नता…

प्राचार्य ने विद्यालय के शैक्षणिक और अवसंरचनात्मक प्रगति से कराया परिचित ।

सांसद ने विद्यालय के एन.डी.ए. रिजल्ट पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा, बिहार, सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भुपेन्द्र कुमार ने विद्यालय के स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड (एल०बी०ए०) के सदस्य श्री कौशलेन्द्र कुमार, माननीय सांसद, नालंदा संसदीय क्षेत्र से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। साथ ही, विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा कैडेटों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य की कार्ययोजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान प्राचार्य महोदय ने विद्यालय की एक उल्लेखनीय उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) एवं नौसेना अकादमी (एन.ए.) परीक्षा, 2026 की लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल नालंदा के कुल 23 सैन्य छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि विद्यालय में प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित प्रशिक्षण तथा सैन्य छात्रों की कठिन मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। विद्यालय की इस उपलब्धि की जानकारी प्राप्त होने पर सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने सफल सैन्य छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी एवं विद्यालय प्रशासन की सराहना की।

प्राचार्य महोदय ने विद्यालय में सैन्य छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्शों के अनुरूप तैयार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय की वर्तमान आवश्यकताओं, उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की भावी योजनाओं की जानकारी साझा की.
ज्ञात हो कि, इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने माननीय सांसद को सैनिक स्कूल नालंदा के स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड (एल०बी०ए०) के 26 वें बैठक का स्मृति चिह्न प्रदान किया ।