• Tue. Oct 13th, 2026

#bihar: रणजी ट्रॉफी में बिहार को उत्तर प्रदेश के हाथों पारी और 267 रनों से मिली हार….

Bykhabretv-raj

Oct 13, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रणजी ट्रॉफी में बिहार को उत्तर प्रदेश के हाथों पारी और 267 रनों से मिली हार….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: 13 अक्टूबर 2026। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश के हाथों पारी और 267 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार की टीम बल्लेबाजी के दोनों पारियों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 540 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मैच में उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बिहार के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उत्तर प्रदेश की ओर से माधव कौशिक ने 152 रन और रिंकू सिंह ने 110 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा आराध्या यादव ने 86 तथा जीशान अंसारी ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 153.1 ओवर में 540 रन बनाए।

इसके जवाब में बिहार की पहली पारी 52.1 ओवर में महज 141 रनों पर सिमट गई। बिहार की ओर से मंगल महरौर ने सर्वाधिक 25 और दूसरी पारी में 27 रन बनाए। इनके अलावा दूसरी पारी में सुराज कश्यप 25 रन और कप्तान साक़िबूल गनी 24 रन बनाया

उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए बिहार के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
पहली पारी में UP के गेन्दबाजी में कार्तिक त्यागी और करण शर्मा ने 4-4 विकेट लिया था। वहीं दूसरी पारी में ज़ीशान अंसारी 4 विकेट, करण शर्मा 3 विकेट तातजा कार्तिक 2 और अभिनन्दन ने 1 विकेट झटके।

पहली पारी में 399 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद उत्तर प्रदेश ने बिहार को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी बिहार की बल्लेबाजी में कोई खास सुधार नहीं दिखाई दिया और पूरी टीम 36.4 ओवर में 132 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान अंसारी ने चार, करन शर्मा ने तीन और कार्तिक यादव ने दो विकेट हासिल किए।

इस हार के साथ बिहार की टीम को अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। रणजी ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण घरेलू टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम को बल्लेबाजी में मजबूती, विकेट पर टिककर खेलने और बड़ी साझेदारियां बनाने पर विशेष ध्यान देना होगा।

मैच का परिणाम: उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रनों से पराजित किया।
मैच ऑफ़ द प्लेयर : माधव कौशिक
स्थान: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, बिहार।
प्रतियोगिता: रणजी ट्रॉफी 2026-27, एलीट ग्रुप।

मैच ऑफिसियल :
रेफरी : डानियाल मनोहर
अंपायर : शंकर सिवासुब्रमनियां और रमेश K.N.