• Mon. Oct 5th, 2026

#biharsports: 25 खेल विधाओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभागिता…

Bykhabretv-raj

Oct 5, 2026

 

 

 

 

 

 

पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 6 से 10 अक्टूबर तक,छह जिलों के खिलाड़ी लेंगे भाग…

25 खेल विधाओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभागिता…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना प्रमंडल स्तरीय (अंतर्जिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 6 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत प्रतियोगिता का आयोजन पटना के विभिन्न खेल मैदानों तथा राज्य खेल अकादमी, राजगीर में किया जाएगा।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में होगा।
प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों की चयनित विद्यालयी टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ी बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कुल 25 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पटना प्रमंडल के उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा आनंदी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित खेल विधावार विस्तृत कार्यक्रम सभी संबंधित जिला खेल पदाधिकारी एवं उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा को उपलब्ध करा दिया गया है। कार्यक्रम में खेल विधा, आयु वर्ग, प्रतियोगिता की तिथि और आयोजन स्थल का पूरा विवरण दिया गया है।
सभी संबंधित जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी चयनित टीमों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर प्रतियोगिता स्थल पर भेजना सुनिश्चित करें और प्रतियोगिता से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिला प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। सभी आयोजन स्थलों पर मेडिकल एवं स्वास्थ्य सुरक्षा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए योग्यता प्रमाण-पत्र पूरी तरह भरा हुआ और संबंधित जिला खेल पदाधिकारी/उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा से अभिप्रमाणित होना अनिवार्य है। इसके अलावा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के दिशा-निर्देशों के अनुसार निम्न दस्तावेज साथ लाना आवश्यक होगा—
-सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति
-आधार कार्ड की छायाप्रति
-पिछले वर्ष उत्तीर्ण कक्षा के अंक प्रमाण-पत्र की छायाप्रति
-मूल आधार कार्ड अथवा विद्यालय परिचय-पत्र

चार से कम टीम या प्रतिभागी होने पर प्रतियोगिता स्थगित हो जाएगी –
आनंदी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताएं निर्धारित स्पर्धा, भार वर्ग और आयु वर्ग के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। टीम स्पर्धा में चार से कम टीमों तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में चार से कम प्रतिभागियों के होने पर संबंधित खेल विधा/स्पर्धा की प्रतियोगिता स्थगित की जाएगी। ऐसी स्थिति में चयन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
एथलेटिक्स में एक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में ले सकेगा भाग-
एथलेटिक्स में एक खिलाड़ी रिले स्पर्धा को छोड़कर अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा। वहीं, एक जिले से किसी एक स्पर्धा में अधिकतम दो खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे।

खेल विधावार निर्धारित आयु वर्ग और संख्या के अनुसार ही जिलों से चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति होगी। सभी खिलाड़ियों को अपने संबंधित खेल की पोशाक एवं खेल किट में प्रतियोगिता में शामिल होना होगा।

टीम प्रभारी के नेतृत्व में आएंगे खिलाड़ी

प्रत्येक जिले के चयनित खिलाड़ी संबंधित जिला खेल पदाधिकारी/उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा द्वारा अधिकृत टीम प्रभारी के नेतृत्व में ही प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खिलाड़ियों को संबंधित प्रतियोगिता स्थल पर सुबह 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागी उसी दिन अपने जिले वापस हो जाएंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास की व्यवस्था नहीं की जाएगी। वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों को केवल दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को नियमानुसार निर्धारित यात्रा भत्ता भी देय होगा।

सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान अपने साथ मूल आधार कार्ड या विद्यालय परिचय-पत्र रखना अनिवार्य किया गया है।

प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी के लिए श्रीमती कल्याणी देवी (कार्यालय लिपिक) – 9097337762, श्रीमती रागिनी रानी – 8252728128 और श्री दीपक कुमार – 8809942046 से संपर्क किया जा सकता है।
पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 : खेलवार कार्यक्रम
क्रम संख्या खेल विधा तिथि आयोजन स्थल
1. एथलेटिक्स (बालक/बालिका) 06 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
2 .खो-खो (बालक) 08 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
खो-खो (बालिका) 09 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
3. शतरंज (बालक) 06 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
शतरंज (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
4 .वॉलीबॉल (बालक) 06 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
वॉलीबॉल (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
5. कबड्डी (बालक) 06 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
कबड्डी (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
6. क्रिकेट चयन (ट्रायल) अंडर-14 08 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
क्रिकेट चयन (ट्रायल) अंडर-17 09 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
क्रिकेट चयन (ट्रायल) अंडर-19 10 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
7 .फुटबॉल (बालक) 07 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
फुटबॉल (बालिका) 08 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
8 .टेबल टेनिस (बालक) 06 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
टेबल टेनिस (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
9. तीरंदाजी (बालक) 06 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
तीरंदाजी (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
10. सेपकटाकरा (बालक/बालिका) 07 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
11. साइक्लिंग (बालक/बालिका) 10 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
12. कुश्ती – फ्री स्टाइल (बालक) 06 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
कुश्ती – ग्रीको रोमन (बालक) 06 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
13. भारोत्तोलन (बालक) 06 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
भारोत्तोलन (बालिका) 06 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
14. योग (बालक/बालिका) 07 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
15. कराटे (बालक) 13 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
कराटे (बालिका) 14 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
16. बॉक्सिंग (बालक/बालिका) 06 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
17. तलवारबाजी (बालक/बालिका) 10 अक्टूबर 2026 खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना
18. बैडमिंटन (बालक) 06 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
बैडमिंटन (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना
19. ताइक्वांडो (बालक) 06 अक्टूबर 2026 साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना
ताइक्वांडो (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना
20. वुशू (बालक) 08 अक्टूबर 2026 साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना
वुशू (बालिका) 09 अक्टूबर 2026 साई प्रशिक्षण केंद्र, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना
21. हॉकी (बालक) 06 अक्टूबर 2026 राज्य खेल अकादमी, राजगीर
हॉकी (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 राज्य खेल अकादमी, राजगीर
22. बास्केटबॉल (बालक) 08 अक्टूबर 2026 राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर के पीछे स्थित कोर्ट
बास्केटबॉल (बालिका) 09 अक्टूबर 2026 राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर के पीछे स्थित कोर्ट
23. तैराकी (बालक/बालिका) 10 अक्टूबर 2026 चंद्रगुप्त जल विहार, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना
24. हैंडबॉल (बालक) 06 अक्टूबर 2026 राज्य खेल अकादमी, राजगीर
हैंडबॉल (बालिका) 07 अक्टूबर 2026 राज्य खेल अकादमी, राजगीर
25. रग्बी (बालक/बालिका) 09 अक्टूबर 2026 पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना