• Tue. Oct 6th, 2026

#bihar: वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर 6 किमी “वाइल्ड मैराथन” सफलतापूर्वक संपन्न…

Bykhabretv-raj

Oct 6, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर 6 किमी “वाइल्ड मैराथन” सफलतापूर्वक संपन्न…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर दौड़ा राजगीरः 6 किमी “वाइल्ड मैराथन” में उमड़ा उत्साह निदेशक, राजगीर जू सफारी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का किया शुभारंभ

वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं प्रकृति के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगीर जू सफारी एवं नालंदा वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में 6 किमी ‘वाइल्ड मैराथन’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए कुल 170 युवाओं, विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे सोन भंडार नेचर सफारी गेट से निदेशक, राजगीर जू सफारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ लगभग 6 किमी की दूरी तय की तथा नेचर सफारी के बुद्ध गेट पर मैराथन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों को वन्यजीव, वन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, जैव-विविधता के संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह केवल वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि ‘वन्यजीव और प्रकृति हमारे जीवन एवं पर्यावरणीय संतुलन के अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी इस दिशा में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बन सकती है।”

निदेशक ने मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मैराथन के सफल समापन के उपरांत पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निदेशक, राजगीर जू सफारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार पाने वाले श्री बिपिन कुमार, चेतनालय, राजगीर, द्वितिय स्थान पर श्री राहुल कुमार, जत्ती भगवानपुर एवं तृतीय स्थान पर श्री सिताराम कुमार, मोरब्बीचक रहे। इस अवसर पर निदेशक ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता केवल विजेताओं की उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रतिभागी और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

कार्यक्रम में श्री अजय कुमार, सहायक वन संरक्षक, जू सफारी श्री शिवम सिंहा, श्री सूरज कुमार, श्री श्याम पाण्डेय एवं श्री कुलदीप चौहान, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में वनकर्मी उपस्थित रहे।