• Mon. Sep 28th, 2026

#bihar: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. – 2, बेली रोड, पटना में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन..

Bykhabretv-raj

Sep 28, 2026

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. – 2, बेली रोड, पटना में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 27 सितम्बर 2026: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं.-2, बेली रोड, पटना में शनिवार, दिनांक 25 सितम्बर 2026 को “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” थीम के अंतर्गत *”विकसित भारत @2047″* विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दोनों पालियों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम पाली से छात्र आदित्य एवं छात्रा नव्या तथा द्वितीय पाली से छात्रा आकांक्षा और छात्र अलख ने अपने ओजस्वी विचारों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रथम पाली की उप-प्राचार्या श्रीमती मधु कुमारी एवं द्वितीय पाली के उप-प्राचार्य श्री राजीव रंजन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वाद-विवाद कौशल का विकास करना तथा उन्हें विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना था। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सफलतापूर्वक किया गया।

इसी अवसर पर विद्यालय परिसर में चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।