• Sun. Mar 15th, 2026

#बिहार: “नव संकल्प महासभा” से मुंगेर में लोजपा (रा.) भरेगी चुनावी हुंकार : मनीष सिंह

Bykhabretv-raj

Jul 17, 2025

 

 

 

 

“नव संकल्प महासभा” से मुंगेर में लोजपा (रा.) भरेगी चुनावी हुंकार : मनीष सिंह

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें टी वी: मुंगेर के पोलो मैदान में आगामी 19 जुलाई को (लोजपा रामविलास) “नव संकल्प महासभा” करने जा रही है। जिसे सफल बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इसको लेकर शेखपुरा में लोजपा (रा.) ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी और हमारे नेता का मकसद विकसित बिहार बनाना है। इसके लिए हमारे एक-एक कार्यकर्ता “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के विजन को लेकर काम करते हैं। “नव संकल्प महासभा” रैली के माध्यम से पार्टी अपने ताकत का प्रदर्शन करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा (रा.) महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। बिहार की जनता हमारे नेता चिराग पासवान को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

लोजपा (रा.) के प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान बिहार को आगे ले जाने की सभी योग्यता रखते हैं। चिराग पासवान भले केंद्र सरकार में मंत्री हैं लेकिन उनकी चिंता में हमेशा बिहार का विकास रहता है। वे दिन-रात बिहार को तरक्की के पथ पर आगे ले जाने के लिए चिंतित रहते हैं। यही कारण है कि चिराग पासवान के प्रयासों से बिहार को कई केंद्रीय योजनाओं की सौगात मिली।

लोजपा (रा.) द्वारा बिहार में बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर राज्य सरकार से सवाल करने के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो मनीष सिंह ने कहा कि हम बिहार सरकार में महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। इसका मतलब यह नहीं हुआ कि सरकार को लेकर हम धृतराष्ट्र की भूमिका निभाए। अगर कोई कमी है तो उसको रेखांकित करना एक सच्चे सहयोगी का काम होता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी बातों पर राज्य सरकार अमल करेगी।

लोजपा (रा.) के प्रवक्ता ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में “नव संकल्प महासभा” में आने की अपील की। उन्होंने खासकर युवाओं से 19 जुलाई को मुंगेर के पोलो मैदान को भर देने और रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। प्रेस वार्ता में मनीष सिंह के साथ जिलाध्यक्ष ईमाम गजाली, युवा महासचिव सिमा सिंह, शेखपुरा विधानसभा प्रभारी रंजीत यादव मौजूद रहे.