• Fri. Sep 25th, 2026

#bihar: लोक शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर 14 मामलों की हुई सुनवाई….

Bykhabretv-raj

Sep 25, 2026

 

 

 

 

 

 

 

लोक शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर 14 मामलों की हुई सुनवाई….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ, 25 सितंबर 2026: नालन्दा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह द्वारा आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त 14 मामलों की सुनवाई की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने परिवादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने, बाईपास की जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराने, मानदेय भुगतान, निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा बीच गली में लगे विद्युत पोल को हटाने से संबंधित मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया।

वहीं न्यायमित्र पद के चयन में अनियमितता एवं धांधली, रात्रि में 12 से 1 बजे तक दूसरे गांव के लोगों के अनावश्यक आवागमन से ग्रामीणों में चोरी एवं अवैध गतिविधियों की आशंका, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने तथा अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई हेतु सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित करते हुए मामलों को आगे अग्रसारित किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक शिकायतों के निवारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं प्रभावी समाधान मिल सके।