16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 के लिए बिहार की टीम का चयन 27 और 28 सितंबर को…
राजगीर खेल परिसर में प्रात: दस बजे से होगा बिहार टीम के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल…
बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम,राउरकेला ओड़िशा में 10 से 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित है 16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना,25 सितंबर 2026:- 27 और 28 सितंबर को राज्य खेल अकादमी,राजगीर में बिहार की हॉकी टीम का चयन ट्रायल होगा।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार की हॉकी टीम का चयन ट्रायल 10 बजे सुबह से राजगीर खेल अकादमी के हॉकी ग्राउंड में होगा।
बिहार हॉकी टीम के लिए पुरुष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए आयोजित किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए राजगीर खेल अकादमी में 10 दिनों का प्रशिक्षण शिविर लगाकर कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए सभी इच्छुक खिलाड़ियों को 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से पहले ट्रायल स्थल पर उपस्थिति रहना अनिवार्य है।
