October 19, 2024

ख़बरे टीवी – महान समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती नालंदा के बर्तमान सांसद  कौशलेंद्र कुमार जी के आवासीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई

महान समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती नालंदा के बर्तमान सांसद  कौशलेंद्र कुमार जी के आवासीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई.

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – सबसे बड़े लड़ाईया कहे जाने वाले नालंदा के पूर्व सांसद, केंद्र सरकार में संचार मंत्री, उद्योग मंत्री, रेल मंत्री, रक्षा मंत्री पद को सुशोभित करने वाले महान समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती नालंदा के बर्तमान सांसद  कौशलेंद्र कुमार जी के आवासीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री कुमार ने जॉर्ज साहब के व्यक्तित्व अपनी बाते रखी तो उनकी आंखें नम हो गई।

उन्होंने बताया की बिहार में लालू राज का सफाया नीतीश जी और जॉर्ज साहब की जोड़ी ने ही किया था। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, जॉन फर्नांडिस “साहब” को अपना अभिभावक मानते थे। वे जॉर्ज साहब के बेहद करीबी थे। जॉर्ज साहब संघर्ष का दूसरा नाम है, वह मजदूरों के नेता थे और संघर्ष के बदौलत ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। नालंदा के सांसद रहते जॉर्ज साहब के साथ काम करने का हमें अवसर प्राप्त हुआ था, इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं।

नालंदा के सांसद रहते वह केंद्र में रक्षा मंत्री भी थे और उसी क्रम में आयुध कारखाना, राजगीर सैनिक स्कूल, नालंदा बीड़ी मजदूर हॉस्पिटल “बिहार शरीफ” उन्हीं की देन है। नालंदा के विकास में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी उनके अधूरे सपनों को साकार कर रहे हैं। मजदूर के नेता और सबसे बड़े लड़ाईया जॉर्ज साहब की कृति को अमर करने के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं जदयू परिवार आज उनकी जयंती को राजकीय समारोह के साथ मना रहे है और आज ही मुजफ्फरपुर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है.

जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं। नालंदा, बिहार और हमारा भारत देश जॉर्ज फर्नांडिस को कभी नहीं भूलेगी। उनके किये हुए कार्यों को हम सभी एक आदर्श के रूप में याद रखेंगे। श्री कुमार ने बताया की वो बेहद सादगी पसंद इंसान थे, उनसे हमसभी को एक आदर्श जीवन जीने की एक प्रेरणा भी मिलती है।


इस समारोह में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव शशिकांत कुमार टोनी, अविनाश कुमार, जदयू नेता प्रेम मुखिया, शैलेंद्र प्रसाद, भरत शर्मा, अमित कुमार उर्फ रिकी, डॉ राजीव रंजन, मुनचुन कुमार, मन्ना यादव, फिरोज आलम,अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी श्वेता शाही, बलवीर कुमार, रवि कुमार आदि लोग मौजूद थे, समस्त कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर किया गया था।

Other Important News