बिहारशरीफ सोहसराय क्षेत्र बीच बाजार में बुढ़वा गणेश स्थान के पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास संपन्न..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
बिहारशरीफ। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बीच बाजार, सोहसराय स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र बुढ़वा गणेश स्थान के पुनर्निर्माण कार्य का आज विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान गणेश एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई तथा संपूर्ण बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा बिहार शरीफ विधानसभा सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार जी का एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील कुमार जी ने कहा कि सनातन धर्म हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों का आधार है। हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहे, इसके लिए ऐसे पवित्र स्थलों का संरक्षण एवं विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्था के केंद्रों को आगे बढ़ाने के लिए समाज की सामूहिक सहभागिता महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बुढ़वा गणेश स्थान स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ पावन स्थल है। इसके पुनर्निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण प्राप्त होगा और यह स्थल आने वाले समय में और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप में विकसित होगा।
वहीं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार जी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास समाज की आस्था और हमारी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में समाज की सहभागिता और सहयोग से सकारात्मक वातावरण बनता है। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्य के सफल एवं निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जदयू नगर जिला अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार, शंभू शरण गुप्ता, पूर्व मेयर सुधीर कुमार, के.डी. यादव, ईश्वर कुमार, प्रमोद कुमार, उमेश यादव, उमेश कुमार, राकेश कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, गोल्डन कुमार, सत्येंद्र कुमार, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
