• Sat. Sep 19th, 2026

#bihar: नालन्दा जिले में अभियान बसेरा के दूसरे चरण में योग्य लाभुकों की पहचान के लिए सर्वे शुरू, बिचौलियों से सावधान…

Bykhabretv-raj

Sep 19, 2026

 

 

 

 

 

 

 

नालन्दा जिले में अभियान बसेरा के दूसरे चरण में योग्य लाभुकों की पहचान के लिए सर्वे शुरू, बिचौलियों से सावधान…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: अभियान बसेरा के दूसरे चरण में जिले में योग्य लाभुकों की पहचान के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति को यहाँ वहां दौड़ने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए हरेक पंचायत और अंचल/ब्लॉक कार्यालय में आवेदन प्राप्ति के लिए कियोस्क/ काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहाँ कोई भी भूमिहीन व्यक्ति लिखित आवेदन के साथ, आवेदक, पति पत्नी तथा वयस्क पारिवारिक सदस्यों के आधार की स्व- अभिप्रमाणित प्रति, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या निवास प्रमाण पत्र में से कोई एक उपलब्ध दस्तावेज़, परिवार के सामूहिक फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास वासयोग्य भूमि नहीं है तथा पूर्व में सरकारी योजना से वासभूमि नहीं मिली है तो उसका निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र और यदि भूमिहीन हैं और सरकारी भूमि पर बसे हैं तो उसके मौजा, खाता, खेसरा की विवरणी यथासंभव उपलब्ध करा देंगे।
आवेदन लिखने और जमा करने में सहयोग के लिए जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में काउंटर पर कर्मियों की प्रतियुक्ति की गई है। ध्यान रहे कि जमीन के पर्चा के लिए आवेदन करने में जिला कार्यालय या अन्य कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं है। यह सुविधा आपके पंचायत और अंचल कार्यालय में ही उपलब्ध है।