समरसता संकल्प अभियान, इमादपुर रविदास टोला में पवित्र मिट्टी कलश की पूजा एवं वृक्षारोपण…
संत रविदास जी के जन्मस्थल की पवित्र मिट्टी में शिव मंदिर के निकट बेलपत्र के पौधे रोपे गए…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे *समरसता संकल्प अभियान* के तहत आज बिहार शरीफ नगर उत्तरी मंडल द्वारा इमादपुर स्थित रविदास टोला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप कुमार के द्वारा एवं संचालन नगर उपाध्यक्ष रामजतन आर्य के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में संत रविदास जी के जन्मस्थल सीर-गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई *पवित्र मिट्टी भरे कलश* की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात उसी पवित्र मिट्टी में समरस समाज के निर्माण के संकल्प के साथ बेलपत्र के पौधे का रोपण कार्य किया गया। इस दौरान समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मंत्री सह कार्यक्रम सह-संयोजक अमरेश कुमार ने कहा:
“संत रविदास जी को ‘संत शिरोमणि’ अर्थात संतों में श्रेष्ठ इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने महान आध्यात्मिक ज्ञान, समाज सुधार के कार्यों और मानवतावादी विचारों से पूरे समाज को नई दिशा दी।
उन्होंने अपने दोहों और पदों के माध्यम से समाज में फैले जातिगत भेदभाव, ऊंच-नीच और छुआछूत का कड़ा विरोध किया तथा मानव-मानव की एकता का संदेश दिया। वे स्वयं मेहनत और ईमानदारी के काम में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि *’कर्म ही सबसे बड़ी पूजा है’*।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा उनके *’सामाजिक समता और श्रम की संस्कृति के सम्मान’* के विचार को लेकर समरस भारत का निर्माण कर रही है। यह पवित्र मिट्टी कलश और यह पौधारोपण उसी समरसता का प्रतीक है।”
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के प्रसिद्ध दोहे का स्मरण किया:
*”ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न।*
*छोट बड़ो सब सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न।।”*
इस अवसर पर जिला मंत्री अमरेश कुमार, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, नगर उपाध्यक्ष रामजतन आर्य, अनूसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष राजकमल पासवान, बाढ़ों रविदास, मुकेश रविदास, अधिवक्ता विजय दास, अवधेश दास, रविंद्र रविदास, आनंद रविदास, रामविलास रविदास, विनोद रविदास, रामबचन रविदास,
