• Sun. Sep 6th, 2026

#bihar: हरनौत रेल कारखाना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का चौथा त्रैवार्षिक सम्मेलन….

Bykhabretv-raj

Sep 6, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हरनौत रेल कारखाना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का चौथा त्रैवार्षिक सम्मेलन….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: शनिवार दिनांक 5/9/2026 को हरनौत रेल कारखाना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) हरनौत शाखा का चौथा त्रैवार्षिक सम्मेलन (TGM) संपन्न हुआ। इसमें ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष सह ईसीआरकेयू के महासचिव कामरेड एस एन पी श्रीवास्तव, ईसीआरकेयू के वरिष्ठ नेता कामरेड बी के सिंह, नवादा शाखा के शाखा अध्यक्ष चंद्रिका यादव, संयुक्त सचिव सत्यन्द्र प्रसाद , युवा प्रतिनिधी जयराम तथा विशेष अतिथि आमंत्रित मुख्य कारखाना प्रबंधक आर आर प्रताप उपस्थित थे। इस सम्मेलन में हरनौत शाखा के अगले तीन साल के लिए 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का सर्वसहमति से चयन किया गया। प्रतिनिधिमंडल में शाखा अध्यक्ष महेश महतो, शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्र, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र के अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष बच्चालाल प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम, रंजीत कुमार, रमेश राम, संयुक्त सचिव बिपिन कुमार, सहायक सचिव राकेश रंजन, अशोक कुमार, धीरेन्द्र कुमार, संगठन सचिव गिरिजा प्रसाद, पूनम कुमारी, अखिलेश कुमार, सीसीएम बासुकीनाथ उपाध्याय, डीटीजीएम मंजय कुमार, पवन कुमार, शाखा पार्षद मृत्युंजय चौबे, अम्बुज कुमार, पवन कुमार (TL), विजय कुमार, विनय कुमार, संजीत पासवान, कृष्णा कुमार, सत्येन्द्र कुमार, बबलु कुमार चुने गये।

सम्मेलन का अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष महेश महतो और नेतृत्व पूर्णानंद मिश्र ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत सहीद bedi पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, इसके बाद सभी अतिथि को बुके देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया.महासचिव श्री श्रीवास्तव जी ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा लाल झंडा शहीदों के खून का प्रतीक है, जिन्होंने रेलवे कर्मचारियों को डीए, बोनस, इंक्रीमेंट,छुट्टी में सुधार आदि के संघर्ष के लिए कई मौके पर जान गंवाई है। उन्होंने एनपीएस यूपीएस के संदर्भ में बात करते हुए बताया कि पहले ही एनसीजेसीएम ने ओपीएस के मुद्दे पर चर्चा के दौरान मांग करते हुए कहा था कि यदि सरकार ओपीएस के नाम से पुरानी पेंशन बहाल करने में असहज महसूस करती हो तो नाम कोई भी हो, हमे 50% गारंटेड पेंशन मिलना चाहिए। सरकार ने यूपीएस लाया है। इसमें ओपीएस की लगभग 90% डिमांड पूरा हो गया है। केवल बात 10% कर्मचारियों के कटौती का पैसा वापस के मुद्दे पर अटका हुआ है। ए आई आर एफ यूपीसी में भी सुधार कराकर कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करने के लिए वचनबद्ध है। 8वें वेतन आयोग अपना अध्ययन कर रहा है। ए आई आर एफ ने अपना मांग मजबूती से रखा है। पारिवारिक खर्च के यूनिट को 3 के बजाय इसमें माता पिता को भी सम्मिलित करते हुए 5 रखने का प्रस्ताव रखा गया है। आयोग के द्वारा रिपोर्ट जारी करने के बाद इसपर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। रेलवे के खाली पदों को भरने, रिस्ट्रक्चरिंग और आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार नौकरियों में कमी लाकर टैलेंटेड युवाओं को प्राइवेट के माध्यम से कम वेतन में काम करने को मजबूर करा रही है। यह एक प्रकार से प्रतिभा का हनन हुआ। आउटसोर्सिंग के माध्यम से मजदूरों को मिलने वाले मजदूरी का बंदरबांट करके उनको 8-10 हजार में काम करने को मजबूर किया जा रहा है। आज के समय में इतने कम रकम में किसी का परिवार कैसे जीवन यापन कर सकता है? कारखाना के बिस्तरीकारण हेतु रेलवे बोर्ड pnm मे चर्चा करने क़ि बात कही.
शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्र ने अपना पिछला रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बताया कि ईसीआरकेयू सडिमका हरनौत शाखा लगातार कर्मचारियों के सेवा में तत्पर रहता है। चाहे किसी के डीएआर का मामला हो या चिकित्सा सुविधा का या कर्मचारी हित का, ईसीआरकेयू हमेशा इस मामले पर सक्रिय रहा है। जोनल स्तर पर ट्रैकमैन साथियों को बरगला कर नई यूनियन मान्यता में आ गई है, मगर कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करने में यह नाकाम साबित हुई है। जिसने इस नए यूनियन पर भरोसा किया, आज सबसे ज्यादा वो ही ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं । प्रशासन भी यह जान गया है कि नया मान्यता प्राप्त यूनियन संघर्षशील नहीं है। इसका एक उदाहरण सामने है। ईसीआरकेयू ने बहुत ही संघर्ष करके कारखाना आने जाने के लिए कर्मचारियों को सुविधाजनक ट्रेन उपलब्ध करवाया था मगर रेफरेंडम के कुछ दिन के अंदर ही प्रशासन उसे छिन लिया। अब जब भी मन होता है, बिना किसी सूचना के बिजली घंटों तक काट दिया जाता है। कैंटीन को मनमौजी तरीके से बंद कर दिया जाता है। यह सब ईसीआरकेयू के मान्यता में रहते संभव नहीं था। कारखाना मे आउटसोर्सिंग बंद कर रेलवे के खर्च को काम करने की बात कही, मेमू कोच POH HARNAUT मे कराने की मांग की ताकि कर्मचारियों के ट्रांसफर का संशय समाप्त हो, कारखाना के कर्मचारी का ट्रांसफर, छतनी कभी भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा अगर ऐसा होने की SAMBHABNA होगी तो देश ब्यपी आंदोलन होगा.शाखा सचिव ने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि यूनियन का ताकत कर्मचारियों के एकता से ही संभव है और कर्मचारियों के एकता का पैमाना उसके मेम्बरशिप के संख्या से होता है। इसलिए आपके पास जब भी कोई ईसीआरकेयू का प्रतिनिधि मेंबरशिप के लिए जाए, तो आप यूनियन का मेंबरशिप अवश्य लीजिए। आपका यही सदस्यता यूनियन को बड़े से बड़ा काम करने का शक्ति प्रदान करेगा।मुख्य कारखाना प्रबंधक आर आर प्रताप ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहे ECRKU हमेशा कर्मचारी से जुड़ा समस्या से अवगत कराते रहती है जिसे हर संभव समाधान का प्रयास करते हैं. अंत मे
महासचिव, मुख्य कारखाना प्रबंधक और बाहर से आये सभी आगंतुकों ने ईसीआरकेयू हरनौत शाखा के नए टीम का स्वागत किया तथा कर्मचारियों के अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए शुभकामना दिया।