• Sat. Sep 5th, 2026

#bihar: बिहार के कुमार हर्षित ने फिलीपींस में लहराया परचम, WTT यूथ कंटेंडर में जीता स्वर्ण…

Bykhabretv-raj

Sep 5, 2026

 

 

 

 

 

 

बिहार के कुमार हर्षित ने फिलीपींस में लहराया परचम, WTT यूथ कंटेंडर में जीता स्वर्ण…

दिव्यांशी भौमिक के साथ U19 मिश्रित युगल में हासिल की शानदार जीत..

 

खेल छात्रवृत्ति योजना से मिली मदद ने प्रतिभा को दी नई उड़ान..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 5 सितंबर 2026:-फिलीपींस में आयोजित प्रतिष्ठित WTT यूथ कंटेंडर प्यूर्टो प्रिंसेसा में बिहार के प्रतिभावान टेबल टेनिस खिलाड़ी कुमार हर्षित ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। हर्षित ने अपनी जोड़ीदार दिव्यांशी भौमिक के साथ अंडर-19 मिश्रित युगल स्पर्धा में यह सफलता हासिल की।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने हर्षित की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। बिहार के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर्षित की यह सफलता राज्य के दूसरे युवा खिलाड़ियों के लिए भी नई उम्मीद और प्रेरणा लेकर आई है।
उन्होंने बताया कि हर्षित पिछले वर्ष सरकार की ‘सक्षम’ खेल छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थी रहे हैं। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने के लिए प्रशिक्षण, पोषण और खेल उपकरण जैसी आवश्यक सुविधाओं के साथ 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि हर्षित के लगातार बेहतर प्रदर्शन और निरंतर सफलता को देखते हुए इस वर्ष उन्हें ‘उत्कर्ष’ खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत 20 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है।
श्री शंकरण ने कहा कि हर्षित की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा को सही प्रशिक्षण, संसाधन और निरंतर सहयोग मिले तो बिहार के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब खिलाड़ियों की उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहा है।कुमार हर्षित की यह स्वर्णिम सफलता बिहार के खेल जगत के लिए एक और गौरवपूर्ण अध्याय है।