कृष्ण भक्तों ने फोड़ा मटकाः हरनौत प्रखंड में जन्माष्टमी पर दिखा उत्साह, मंदिरों में विशेष पूजा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: स्थानीय प्रखंड में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से देर रात तक पूरे इलाके में भक्ति का माहौल रहा। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
शाम ढलने के बाद चेरो बाजार, हरनौत बाजार के चंडी रोड, नेहुसा गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर और मुढ़ारी सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती की गई।
इस दौरान मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से जगमगा रहे थे। देर रात तक भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। भक्ति गीतों की धुन पर कृष्ण भक्त खूब झूमे और नृत्य भी किया।
मुढ़ारी और चेरो बाजार सहित कई जगहों पर नवयुवकों ने पानी के फव्वारों के बीच मटका फोड़ा। इस दौरान ‘जय गोविंदा’ और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
यह मान्यता है कि गोपियों से माखन बचाने के लिए कान्हा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी थी। मटकी फोड़ने की यह परंपरा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और माखन चोरी की कथा से जुड़ी है। इसका मुख्य उद्देश्य कृष्ण के प्रति प्रेम और सामूहिक एकता का संदेश देना है।
वहीं, हरनौत नगर पंचायत के पोरई, सबनहुआडीह, बस्ती, चेरन, चेरो पंचायत के खरूआरा, नेहुसा बिगहा, मुढ़ारी, बराह और मुसहरी सहित अन्य क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया। उन्होंने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
आधी रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच जयकारे लगाए। उन्होंने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। बाजार से लेकर गांव-देहात तक बच्चों और युवाओं में भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखा।जन्माष्टमी के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस आयोजन में जीतेंद्र कुमार सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
