नालंदा में जलस्तर का तकनीकी विश्लेषण, खतरे के निशान से नीचे बह रहीं नदियां, जमीनी स्तर पर प्रशासनिक मुस्तैदी से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, अफवाहों से बचने की अपील…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ: हालिया मूसलाधार बारिश के बाद बनी जलभराव की स्थिति का जल संसाधन विभाग द्वारा किए गए तकनीकी व वैज्ञानिक विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि जिले की अधिकांश प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं और स्थिति पूरी तरह स्थिर व सुरक्षित है। बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल (बिहारशरीफ) द्वारा दिनांक 03.09.2026 को दर्ज आधिकारिक गेज रीडिंग के अनुसार घबराने या दहशत में आने का कोई आधार नहीं है, तथा जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फील्ड में 24×7 मुस्तैद है।
*नदियों का हाइड्रो-डेटा विश्लेषण:*
*सकरी नदी (पौड़ा हेड वर्क):* खतरे का स्तर 81.70 मीटर है, जबकि वर्तमान जलस्तर 80.50 मीटर दर्ज किया गया है। इसमें 0.15 मीटर की गिरावट आई है और इसका बहाव लगातार घटता हुआ (Falling) है।
*पंचाने नदी (साथोपुर ब्रिज):* खतरे का निशान 55.25 मीटर है, जिसके मुकाबले वर्तमान जलस्तर 54.45 मीटर पर पूरी तरह स्थिर (Constant) बना हुआ है।
*गोईठवा नदी (बकरा चौरसुआ):* खतरे का स्तर 55.47 मीटर है और वर्तमान जलस्तर 52.82 मीटर पर सुरक्षित व स्थिर है।
*सोईवा नदी (सोईवा ब्रिज):* खतरे का निशान 56.84 मीटर है, जबकि जलस्तर 54.44 मीटर पर सामान्य रूप से स्थिर बना हुआ है।
*कुम्भीरी नदी (बेलदारियापर):* यहां जल प्रवाह का स्तर शून्य (Nil) दर्ज है।
*जीराईन नदी (कुल्ती हेड वर्क):* जलस्तर में 0.10 मीटर की गिरावट (Falling) दर्ज की गई है। अत्यधिक दबाव से अस्थावां (ओन्दा) में करीब 5 मीटर और बिन्द (उतरथू) में 3 मीटर का आंशिक कटाव हुआ था, जहां जलस्तर सामान्य है और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर है।
जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह (भा०प्र०से०) के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है। क्षतिग्रस्त तटबंधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीमों द्वारा बांस-बल्लों की पाइलिंग, झाड़ियों की लेयरिंग तथा एनसी बैग्स की स्टैकिंग के जरिए सुदृढ़ीकरण कार्य किया जा रहा है। साथ ही उदेरास्थान बराज के कुल 30 फाटकों में से केवल 5 फाटक खुले हैं और 1.59 लाख क्यूसेक की कुल क्षमता के मुकाबले मात्र 13,354 क्यूसेक पानी का सामान्य डिस्चार्ज हो रहा है, जिससे किसी नए बैक-प्रेशर की कोई आशंका नहीं है।
*आमजनों से विनम्र अपील:*
स्थिति पूरी तरह सामान्य, निगरानी में और नियंत्रण में है। नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, असत्यापित वीडियो या अफवाह पर कतई ध्यान न दें और न ही उसे आगे फॉरवर्ड करें।
केवल जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर ही अमल करें।
किसी भी आपात स्थिति, सहायता या सूचना के लिए 24×7 कार्यरत जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र से संपर्क करें:
*टोल-फ्री / इमरजेंसी हेल्पलाइन:* 1077
*जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष):* 06112-233168
*मोबाइल हेल्पलाइन:* 8789858336
