रक्षाबंधन महोत्सव में बहनों ने विधायक डॉ. सुनील कुमार को बांधी राखी, दिया स्नेह और आशीर्वाद..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार के किसान सिनेमा, सोहसराय स्थित अपने कार्यालय में रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य एवं आत्मीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधायक डॉ. सुनील कुमार जी को राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों, एस.एस .बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा, गायत्री परिवार, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण, जीविका की बहनों एवं शिव चर्चा से जुड़ी बहनों सहित विभिन्न सामाजिक एवं महिला समूहों की अनेक बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
बहनों ने विधि-विधान एवं पूरे आत्मीय भाव के साथ विधायक डॉ. सुनील कुमार जी की आरती उतारी, तिलक लगाया तथा राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में डॉ. संध्या सिन्हा, रीना जी, प्रीति लोहानी, टिंकू देवी, सविता देवी, डॉ. रेणु जी एवं संजू देवी सहित बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि एवं बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने विधायक डॉ. सुनील कुमार जी को राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान बहनों का स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद देखते ही बन रहा था। अनेक बहनों ने विधायक डॉ. सुनील कुमार जी को रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का वातावरण भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और आत्मीयता से सराबोर रहा।
इस अवसर पर “मेरा विधायक–मेरा परिवार” की भावना भी पूरे कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक बहन और प्रत्येक परिवार से उनका आत्मीय रिश्ता है। रक्षाबंधन का यह पर्व उस रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर है। बहनों द्वारा दिया गया स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है तथा यही उन्हें निरंतर क्षेत्र की जनता की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी के पवित्र संकल्प का प्रतीक है। बिहारशरीफ विधानसभा की बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, समृद्धि, सम्मान और खुशहाल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बहनों ने एक-दूसरे को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक एकजुटता एवं भाईचारे का संदेश दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता से पूरा आयोजन पारिवारिक एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
“मेरा विधायक–मेरा परिवार” के भाव के साथ आयोजित यह रक्षाबंधन महोत्सव भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं पारिवारिक संबंधों की एक सुंदर मिसाल बनकर सामने आया।
