• Sun. Aug 23rd, 2026

#bihar: माँ बच्चन देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का दीक्षांत समारोह के साथ सावन महोत्सव..

Bykhabretv-raj

Aug 23, 2026

 

 

 

 

माँ बच्चन देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का दीक्षांत समारोह संपन्न, 210 विद्यार्थियों को मिली उनकी डिग्री, सावन महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: परवलपुर(नि सं) रविवार को माँ बच्चन देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर कॉलेज के 150 बीएड एवं लॉ के 60 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक डिग्री प्रदान की गई।इस मौके पर कॉलेज में सावन महोत्सव के आयोजन में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे राष्ट्र निर्माता हैं।एक योग्य शिक्षक न केवल हमें किताबी ज्ञान देते हैं, वरण हमें नैतिकता, संस्कार एवं सामाजिक दायित्व बोध भी कराते हैं।उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की सराहना करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित यह कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान प्रदान कर रहा है।कॉलेज में बीएड,डीएलएड,नर्सिंग लॉ आदि की पढ़ाई कर सैंकड़ों विद्यार्थियों को रोजगार एवं सरकारी नौकरी का लाभ मिला है।उन्होंने कॉलेज परिसर में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास एवं अन्य संसाधनों का भी जायजा लिया।
कॉलेज के निदेशक प्रफुल्ल कुमार आजाद ने कहा कि डिग्री सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।शिक्षक समाज मे जाकर ज्ञान की ज्योति फैलायेंगे।उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक संगीत, नृत्य, सामूहिक गायन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके पूर्व डॉ मनोज कुमार एवं प्रफुल्ल कुमार आजाद से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
समारोह में सचिव प्रियंका कुमारी,प्राचार्य दुष्यन्त कुमार चौधरी, नंदिनी कुमारी,ब्रजेश कुमार यादव,जुली कुमारी,पिंकू सिंह,विपिन कुमार, मुकेश कुमार सिंह समेत कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।