राजगीर जू सफारी में मेदांता द्वारा कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजगीर जू सफारी में कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजगीर जू सफारी में सभी कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान मेंदांता के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच के साथ-साथ विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं सुझाव प्रदान किए गए। कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना तथा कार्यस्थल पर एक स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है। शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
